फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Panchayat Secretary's complaint in Vikas Yatra, MLA inquired about indecency, suspended

MP News: विकास यात्रा में पंचायत सचिव की शिकायत, विधायक ने की पूछताछ तो करने लगा अभद्रता, निलंबित

Sun, 26 Feb 2023 05:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 05:18 PM IST
सार

मामला दमोह जिले की हटा विधानसभा की महुना ग्राम पंचायत का है। विकाय यात्रा के दौरान दमोह में विधायक के साथ पंचायत सचिव ने अभद्रता कर दी। नाराज विधायक ने सीईओ को फोन लगाकर निर्देश दिए और सचिव को निलंबित करा दिया। 

विज्ञापन
MP News: Panchayat Secretary's complaint in Vikas Yatra, MLA inquired about indecency, suspended
विकास यात्रा में विधायक ने पंचायत सचिव को अभद्रता करने पर निलंबित करा दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में विधायक के साथ पंचायत सचिव ने अभद्रता कर दी। नाराज विधायक ने सीईओ को फोन लगाकर निर्देश दिए और सचिव को निलंबित करा दिया। पंचायत सचिव की शिकायत ग्रामीणों ने की थी कि वे आते नहीं हैं तो योजनाओं का लाभ नहीं मिला पा रहा। 
विज्ञापन


बता दें कि मामला दमोह जिले की हटा विधानसभा की महुना ग्राम पंचायत का है। भाजपा विधायक पीएल तंतवाय यहां विकास यात्रा लेकर पहुंचे थे। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और शासन की योजनाएं बताई। इसके बाद वे ग्रामीणों की बात सुन रहे थे तभी ग्रामीणों ने विधायक तंतवाय से पंचायत सचिव जगमोहन पटेल की शिकायत कर दी और कहा कि सचिव पंचायत में नहीं आते जिससे शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। विधायक पंचायत सचिव जगमोहन पटेल से जानकारी ले रहे थे तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। जब विधायक ने फटकारा तो ग्रामीणों से बदसलूकी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


यह देख विधायक भड़क गए और तत्काल जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव को फोन लगाया और सारी बात बताई। साथ ही निर्देश दिए कि सचिव को तत्काल निलंबित किया जाए। जिला पंचायत सीईओ ने कुछ देर बाद पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया। इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष बद्री पटेल, मल्लो बाई जनपद अध्यक्ष, पुष्पेंद्र सोनी के साथ  ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed