फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News On CM Shivraj Gandhi Jayanti, Uma will launch a statewide de-addiction campaign

MP News: सीएम शिवराज गांधी जयंती पर करेंगे प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ, उमा निकालेंगी पैदल मार्च

Sat, 01 Oct 2022 07:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 01 Oct 2022 07:26 PM IST
सार

गांधी जयंती 2 अक्टूबर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। वहीं, शराबबंदी पर यूटर्न लेने वाली पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भोपाल में मार्च निकालेंगी। हालांकि बाद में वह सरकार के कार्यक्रम में शामिल होंगी।  

विज्ञापन
MP News On CM Shivraj Gandhi Jayanti, Uma will launch a statewide de-addiction campaign
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांधी जयंती 2 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर दोपहर 12.30 बजे से आरंभ होगा। शुभारंभ कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र खटीक, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पतंजलि योगपीठ एवं पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक स्वामी बाबा रामदेव, श्रीराम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष कमलेश पटेल ‘दाजी, देव संस्कृत विश्वविद्यालय गायत्री परिवार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पण्डया, प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल, आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक वार्ष्णेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भोपाल में रविवार सुबह 9.30 बजे कर्फ्यू वाली माता ओर तलैया स्थित काली मंदिर में आरती करेंगी। सुबह 10.30 काली मंदिर से नीलम पार्क तक पैदल चलेंगी। यहां से कुशाभाऊ ठाकरे हॉल जाएंगी और गांधी प्रतिमा के पास शराब और नशे के खिलाफ दो मिनट का मौन रखेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के लाल परेड में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन

 
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा आयोजित अभियान के में नशे के विरूद्ध पूरे समाज को जागरूक करने और विशेष रूप से युवा वर्ग को नशीले पदार्थों की घातकता से अवगत कराने के लिए प्रदेश के प्रत्येक नगर और ग्राम में सभाएं तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम होंगे।  इसमें नशामुक्त हो चुके लोगों के अनुभव साझा करने के साथ नशे की ओर आकर्षित हो रहे व्यक्ति के प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी दी जाएगी। अभियान में नशामुक्ति केम्प लगाए जाएंगे तथा नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में धर्मगुरूओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित सेलीब्रिटीज का भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान में स्कूल, कॉलेजों में कार्यक्रमों के साथ वातावरण निर्माण के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी। सभी जिलों में नशामुक्ति अभियान के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed