{"_id":"64526dc22adae4c409052afc","slug":"mp-news-mother-and-son-arrested-with-brown-sugar-worth-50-lakhs-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ मां बेटे गिरफ्तार, 505 ग्राम नशीला पदार्थ लेकर अकोला जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ मां बेटे गिरफ्तार, 505 ग्राम नशीला पदार्थ लेकर अकोला जा रहे थे दोनों
Wed, 03 May 2023 07:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 03 May 2023 07:51 PM IST
सार
रतलाम में तस्कर मां-बेटे के पास से पचास लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की है। महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले हैं, जो मंदसौर से 505 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर इंदौर से होकर अकोला जा रहे थे। रतलाम में मां-बेटे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने रतलाम में तस्कर मां-बेटे के पास से पचास लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की है। आरोपी महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले हैं, जो मंदसौर से 505 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर इंदौर से होकर अकोला जा रहे थे। रतलाम में मां-बेटे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय अफजल और उसकी मां मल्लिका खातून अकोला जिले के अकोट फैल के रहने वाले हैं। अफजल के खिलाफ अकोला में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। यह अपने क्षेत्र में ब्राउन शुगर की पुड़िया बेचने का काम करते हैं। इन दोनों ने मंदसौर के शख्स से 505 ग्राम ब्राउन शुगर खरीदी जिसे लेकर यह लोग अकोला के लिए निकले थे।
रतलाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस से इन दो लोग, ब्राउन शुगर लेकर इंदौर की तरफ जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने बस में दोनों की तलाशी ली तो इनके पास से 505 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पचास लाख है।
विज्ञापन
पुलिस इन तस्करों की कड़ियां जोड़ने में लगी है कि आखिर ये कौन नशे के सौदागर हैं जिनके तार मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक फैले हुए हैं। पुलिस को मंदसौर और रतलाम के दो आरोपियों की तलाश है। पुलिस को इस मामले में कुछ और भी आरोपी होने की बात सामने आई है, जिनकी तलाश जारी है।