फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News last rehearsal of second convocation of MCBU will be held on February three

MP News: MCBU के द्वितीय दीक्षांत समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास तीन फरवरी को, सभी तैयारियां अंतिम चरण में

Wed, 01 Feb 2023 08:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 Feb 2023 08:51 PM IST
सार

मीडिया प्रभारी डॉ. सुमति प्रकाश जैन और सह प्रभारी डॉ. एनके पटेल के मुताबिक, इस रिहर्सल में स्वर्ण पदक और उपाधियां प्राप्त करने वाले प्रतिभागी, यूनिवर्सिटी स्टाफ, एनसीसी तथा एनएसएस के विद्यार्थी, संगीत विभाग का दल आदि अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगा। बिना रिहर्सल के प्रतिभागियों को दीक्षांत समारोह में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी।

विज्ञापन
MP News last rehearsal of second convocation of MCBU will be held on February three
महाराजा छत्रासाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराज छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (MCBU) छतरपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह की फुल एंड फाइनल रिहर्सल बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में तीन फरवरी को दोपहर दो बजे से शुरू होगी। इस दौरान कुलपति प्रो. टीआर थापक और कुलसचिव डॉ. जेपी मिश्रा मौजूद रहेंगे। इस दौरान सभी समितियां अपने-अपने कार्यों के अंतिम रूप को प्रदर्शित करेंगी।

विज्ञापन


मीडिया प्रभारी डॉ. सुमति प्रकाश जैन और सह प्रभारी डॉ. एनके पटेल के मुताबिक, इस रिहर्सल में स्वर्ण पदक और उपाधियां प्राप्त करने वाले प्रतिभागी, यूनिवर्सिटी स्टाफ, एनसीसी तथा एनएसएस के विद्यार्थी, संगीत विभाग का दल आदि अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगा। बिना रिहर्सल के प्रतिभागियों को दीक्षांत समारोह में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन


साथ ही चार फरवरी को आयोजित दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत सभी संकायों के विद्यार्थी, शोधार्थी अपनी निर्धारित यूनिफार्म और परिचय पत्र (आई कार्ड) के साथ ही चार फरवरी को सुबह 10 बजे के पहले पुलिस लाइन गेट से कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दीक्षांत समारोह में 93 प्रतिभागियों को उपाधियां (डिग्री) तथा इनमें से सर्वोच्च अंक पाने वाले 35 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) महामहिम राज्यपाल और कुलाधिपति मंगू भाई पटेल द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

चार फरवरी को सुबह 10 बजे शुरू होने वाले एमसीबीयू के दूसरे दीक्षांत समारोह के साथ-साथ इसकी नई इमारत के निर्माण का शुभारंभ भी प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के हाथों भूमि पूजन द्वारा होगा।

इस इमारत के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय को आबंटित 418 एकड़ भूमि का निरीक्षण कर भूमि पूजन स्थल की तैयारियों पर भी सभी विभागों द्वारा काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed