{"_id":"63467146bb34c46a185a0963","slug":"mp-news-houses-of-two-accused-in-maihar-case-bulldozed-khera-village-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: महिला की साड़ी उतारकर गांव में घुमाया, आरोपियों के घर चला मामा का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महिला की साड़ी उतारकर गांव में घुमाया, आरोपियों के घर चला मामा का बुलडोजर
Wed, 12 Oct 2022 01:18 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:18 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मैहर में महिला की साड़ी उतारकर गांव में घुमाने के दो आरोपियों के घर बुलडोजर चला है। दोनों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बना रखे थे।
विज्ञापन
सतना के मैहर में बदसलूकी करने वाले आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कुछ लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट की। उसके कपड़े फाड़े। अर्धनग्न स्थिति में उसे गांव में घसीटा और घुमाया। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बना रखे थे। इस पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। मंगलवार को उनके घरों को जमींदोज कर दिया गया।
विज्ञापन
मामला आठ अक्टूबर का है। थाना मैहर में ग्राम खैरा थाने की पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत की थी कि ऋषि पटेल, शिवकुमार पटेल और महेंद्र पटेल ने उसके साथ मारपीट की। गांव में घसीटा और कपड़े उतारे। अर्धनग्न स्थिति में गांव में घुमाया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। महिला के मुताबिक छह अक्टूबर को भी ऋषि पटेल उसके घर गया था। वह नशे में था। महिला के फोन लगाने पर पुलिस ऋषि पटेल को पकड़कर ले गई थी। इसका बदला लेने तीन लोग आठ अक्टूबर को उसके घर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। लात-घूंसों से मारपीट की। घसीटकर गांव ले गए और वहां घुमाया। परिवार के लोगों और गांव के अन्य लोगों ने बीचबचाव कर महिला को बचाया। घसीटने के दौरान महिला की पूरी साड़ी खुल गई थी। तब महेंद्र पटेल साड़ी अपने साथ ले गया था। पुलिस ने ऋषि पटेल, महेंद्र पटेल के साथ-साथ शिवकुमार पटेल, प्रभूदयाल पटेल और रवि पटेल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को चला बुलडोजर
महिला के साथ बदसलूकी करने वाले ऋषि पटेल और महेंद्र पटेल के घर पर मंगलवार को बुलडोजर चला। मैहर एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा, एसडीओपी लोकेश डावर, तहसीलदार मानवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी संतोष तिवारी और सीईओ प्रतिपाल बागरी ने राजस्व अमले तथा पुलिस फोर्स के साथ खैरा पहुंचकर कार्रवाई की। ऋषि और महेंद्र पटेल ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर घर बना रखे थे।
विज्ञापन
तीन हफ्ते में जांच के निर्देश
मैहर के खैरागांव में मानवता को शर्मसार करने वाले मामले में राज्य मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक सतना से रिपोर्ट तलब की है। उनसे कहा गया है कि वे तीन सप्ताह में जांच कर मामले की रिपोर्ट सौंपे। मैहर के खैरा में महिला के साथ हुई अभद्र घटना के सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा चुका है। खैरा गांव मे शासकीय अमले ने शासकीय जमीन पर किए गए अतिक्रमण को भी चिह्नित किया जा रहा है।
