फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Minister Narottam Mishra announces a one-month remission of prison sentences

MP News: मध्यप्रदेश के कैदियों की एक माह की सजा माफ, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जन्माष्टमी पर की घोषणा

Fri, 19 Aug 2022 01:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 19 Aug 2022 01:40 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने जन्माष्टमी पर जेलों में बंद कैदियों की एक माह की सजा माफ करने की घोषणा की है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर जेल के कार्यक्रम में यह ऐलान किया।

विज्ञापन
MP Minister Narottam Mishra announces a one-month remission of prison sentences
गृहमंत्री नरोत्त्म मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था और मध्यप्रदेश सरकार ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी पर प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों को बड़ी राहत दी है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर जेल के एक कार्यक्रम में घोषणा की कि प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों की एक माह की सजा माफ कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जन्माष्टमी पर केंद्रीय जेल ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जेलों में बंद कैदियों की एक माह की सजा माफ की जाएगी। उन्होंने इस मौके पर ग्वालियर जेल में एंबुलेंस, डबल स्टोरी बिल्डिंग और कैंटीन की सुविधा शुरू करने की भी घोषणा की। मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। उनके श्रीचरणों में मैंने नमन किया है। प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सजा की माफी में उत्तम आचरण होना और गंभीर अपराधों में संलिप्त नहीं होना, जैसी पात्रता एवं नियमों की शर्तें लागू रहेंगी।
विज्ञापन

 
अमित शाह का स्वागत करेगी प्रदेश की जनता
मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित भोपाल दौरे को लेकर भी बयान दिए। उन्होंने कहा कि पूरा मध्यप्रदेश उनका पलक-पांवड़े बिछाकर स्वागत करने को आतुर है। ऐसा व्यक्ति जिसने कश्मीर को पुन: आजाद किया। धारा 370 हटाई, लद्दाख को जिसने आजाद किया हो, सीएए समेत अनेक कीर्तिमान अमित शाह के साथ जुड़े हैं। पूरे प्रदेश की जनता उनके स्वागत के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं 
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई के छापों से जुड़े सवाल पर मिश्रा ने कहा कि यह जांच एजेंसियां संवैधानिक हैं। वह अपना काम अच्छे से कर रही है। कानून अपना काम करता है। यदि कोई बेगुनाह है तो मीडिया के सामने अपनी बेगुनाही बताए। डरते क्यों है? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed