फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Home Minister Amit Shah will come to Bhopal on the 22nd, and will be involved in five programs

MP News: गृहमंत्री अमित शाह 22 को आएंगे भोपाल, पांच कार्यक्रम में शामिल होंगे

Fri, 19 Aug 2022 04:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 19 Aug 2022 04:33 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 अगस्त को भोपाल दौरे पर रहेंगे। शाह शहर में करीब 11 घंटे  रहेंगे। इस दौरान पांच कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात करीब 9.30 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे

विज्ञापन
MP News: Home Minister Amit Shah will come to Bhopal on the 22nd, and will be involved in five programs
अमित शाह(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 अगस्त को भोपाल दौरे पर रहेंगे। शाह शहर में करीब 11 घंटे  रहेंगे। इस दौरान पांच कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात करीब 9.30 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुबह 10.40 बजे विशेष विमान से स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। इसके बाद स्टेंट हैंगर से हेलीकॉप्टर से लाल परेड़ ग्राउंड आएंगे। यहां से उनका कारकेड मिंटो हाल पहुंचेगा। शाह यहां मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे। शाह यहां करीब दो घंटे रूकेंगे। इसके बाद दोपहर 1.15 बजे शाह मिंटो हॉल से लालपरेड ग्राउंड आकर हेलीकॉप्टर से पुलिस अकादमी भौंरी पहुंचेंगे। यहां बरखेड़ा बोंदर में नेशनल फारेंसिक साइंसेस यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में 1 घंटे रूकने के बाद वापस हेलीकॉप्टर से लाल परेड आएंगे। यहां लाल परेड ग्राउंड से रवींद्र भवन पहुंचेंगे। यहां मध्य प्रदेश पुलिस के आवासों एवं प्रशासनिक भवनों का लोकार्पण करेंगे। यहां से शाह विधानसभा जाएंगे। जहां भारत नई शिक्षा नीति पर आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेंगे।  
विज्ञापन

इसके शाह को कारकेट विधानसभा से ताज होटल के लिए रवाना होगा। जहां नेफेड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन, सहकारिता के बढ़ते कदम में हिस्सा लेंगे।
 
शाह रात 9.30 बजे ताज होटल से स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे, यहां से वे विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे। शाह भोपाल में करीब 11 घंटे रूकेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए 35 से ज्यादा आईपीएस और तीन हजार के करीब सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed