फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Government will run awareness campaign for safe motherhood, those who suggest meaningful names will get reward

MP News: सुरक्षित मातृत्व के लिए सरकार चलाएगी जन जागरूकता अभियान, सार्थक नाम सुझाने वालों को मिलेगा इनाम

Thu, 16 Jun 2022 05:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Jun 2022 05:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान का हिस्सा बनकर आप इनाम जीत सकते हैं। अभियान में भाग लेने के लिए प्रतिभागी mp.mygov.in पर लॉग इन कर अपनी प्रविष्टी जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
MP News: Government will run awareness campaign for safe motherhood, those who suggest meaningful names will get reward
सुरक्षित मातृत्व और शिशु की उचित देखभाल के लिए सरकार चलाएगी अभियान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व और नवजात शिशु की उचित देखभाल करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएगी। गर्भावस्था के नौ महीने हर महिला के लिए खास होने के साथ ही चुनौतीपूर्ण भी होते हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सही देखभाल और सही खानपान की जरूरत होती हैं। वहीं, बच्चे के जन्म के बाद नवजात शिशु की सही देखभाल करना भी जरूरी है ताकि उसे आने वाली गंभीर बीमारियों और कुपोषण से बचाया जा सके।
विज्ञापन


सरकार गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद महिलाओं की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं को अच्छी देखभाल सुनिश्चित करने और तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के संकल्प को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा पूरे प्रदेश में जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।  इस अभियान का हिस्सा प्रदेश का कोई भी नागरिक बन सकता है और सुरक्षित मातृत्व में अपना योगदान दे सकता है। इस अभियान के लिए सार्थक और लोकप्रिय नाम सुझाने में सहभागी बनकर नागरिक इनाम भी जीता सकते हैं। 
विज्ञापन


अभियान के लिए सार्थक और उपयोगी नाम सुझाने के लिए - 
⦁    प्रतिभागी mp.mygov.in पर लॉग इन कर अपनी प्रविष्टी जमा कर सकते हैं। 
⦁    प्रविष्टी जमा करने के लिए लिंक - https://mp.mygov.in/task/suggest-name-campaign-ensure-safe-motherhood-and-proper-baby-care/ है। 
⦁    प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2022 है। 
⦁    प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार और तृतीय पुरस्कार की राशि 3 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed