फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Controversy over Ajay Devgan's film 'Thank God', demand from Union Information and Broadcasting Mini

Film Controversy: अजय देवगन की 'थैंक गॉड' पर विवाद, सूचना प्रसारण मंत्री से फिल्म पर रोक लगाने की मांग

Sun, 18 Sep 2022 08:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 18 Sep 2022 08:17 PM IST
सार

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' प्रसारण से पहले ही विवादों में आ गई है। अखिल भारतीय कायस्थ समाज और चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने फिल्म पर रोक लगाने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री को पत्र लिखा है।  
 

विज्ञापन
MP News: Controversy over Ajay Devgan's film 'Thank God', demand from Union Information and Broadcasting Mini
अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' बैन करने की मांग - फोटो : Social Media

विस्तार

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' विवादों में आ गई है। फिल्म में कायस्थ समाज के आराध्यदेव चित्रगुप्त पर फिल्माए दृश्यों को लेकर विवाद है। आरोप है कि चित्रगुप्त के किरदार में अभिनेता अजय देवगन आपत्तिजनक और अश्लील भाषा का उपयोग कर रहे हैं। इस फिल्म के जारी ट्रेलर को देखकर यह आरोप लगाए गए।  इसको लेकर कायस्थ समाज के साथ ही हिंदू संगठनों ने हिंदुओं की भावनाएं आहत करने की बात कही है। फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर कायस्थ और अन्य हिंदू संगठनों की बैठक बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फिल्म पर तत्काल बैन लगाने मांंग की जाए।  
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वास सारंग ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। बता दें फिल्म आगामी 25 अक्तूबर को प्रसारित होने वाली है।
विज्ञापन

 
सारंग ने पत्र में लिखा है कि बॉलीवुड में अनेक फिल्म निर्माताओं एवं कलाकारों द्वारा भारत में बनने वाली फिल्मों में हिंदू समाज के देवी-देवताओं/ आराध्यदेवों के ऊपर गंभीर आपत्तिजनक टिप्पणियों एवं अश्लील दृश्यों का समावेश किया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से फिल्म थैंक गॉड पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश प्रदान कर समस्थ कायस्थ/ हिंदू समाज की भावनाओं को आहत होने से बचाने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed