फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM Shivraj will attend Manipur's Sangai Festival-2022 today

MP News: सीएम शिवराज मणिपुर के लोगों को पर्यटन के लिए मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण दिया

Sun, 27 Nov 2022 11:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 27 Nov 2022 11:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संगाई महोत्सव के मुख्य अतिथि है। रविवार शाम को मणिपुर की राजधानी इफाल में कार्यक्रम में शामिल होंगे। संगाई महोत्सव में मध्यप्रदेश के पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां की भी प्रस्तुतियां होगी।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj will attend Manipur's Sangai Festival-2022 today
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार शाम को मणिपुर के संगाई महोत्सव में शामिल हुए। संगाई महोत्सव मणिपुर का राजकीय उत्सव है। मणिपुर और मध्य प्रदेश एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टनर स्टेट है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर वन, जल और जन संपदा से परिपूर्ण है। मध्य प्रदेश भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह समेत जनता को पर्यटन के लिए मध्य प्रदेश आने का आमंत्रण दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर के साथ पर्यटन, सांस्कृतिक और सामाजिक आदान-प्रदान बढ़ाने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में अलग-अलग राज्यों की संस्कृति का प्रदर्शित करने वाले उत्सव भी आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संगाई महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रविवार शाम को मणिपुर की राजधानी इफाल समेत अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगाई महोत्सव में मध्यप्रदेश के पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां हुई। मध्यप्रदेश सागर के नवोदित कला संस्थान द्वारा माओ जनजाति नौरता नृत्य, थाई डांस ट्रूप्स, मारिंग जनजाति और वैफई जनजाति द्वारा मणिपुर के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सागर के दुर्गा नामदेव द्वारा बधाई डांस और सुगनू लाईबौ जागोई द्वारा अपुंबा इनत सिंदम शांगलेन की प्रस्तुतियां दी।  संगाई उत्सव मणिपुर का सबसे बड़ा पर्यटन उत्सव है। इसके पहले भोपाल के लोकरंग महोत्सव में इंफाल ने भाग लिया था और अब इंफाल के संगाई महोत्सव में भोपाल भाग ले रहा है।

 
मणिपुर संघाई महोउत्सव-2022 की थीम ‘फेस्टिवल ऑफ वननेस’ है। संगाई मणिपुर का राजकीय पशु है, जो केवल मणिपुर में पाया जाता है। और राजकीय पशु के नाम पर ही राजकीय महोत्सव का आयोजन होता है। 31 अक्टूबर 2016 से भारत सरकार द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम प्रारंभ किए गए है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों के साथ मध्य भारत से सांस्कृतिक, सामाजिक संबंध स्थापित करने में मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed