{"_id":"633efd38e410630c203ef657","slug":"mp-news-cm-shivraj-said-engineering-nursing-and-paramedical-studies-will-also-be-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: CM शिवराज बोले- इंजीनियरिंग, नर्सिंग और पैरामेडिकल की पढ़ाई भी हिंदी में, अमित शाह करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: CM शिवराज बोले- इंजीनियरिंग, नर्सिंग और पैरामेडिकल की पढ़ाई भी हिंदी में, अमित शाह करेंगे शुभारंभ
Thu, 06 Oct 2022 11:31 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:31 PM IST
सार
प्रदेश में 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेडिकल की हिंदी भाषा में पढ़ाई के पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए हिंदी भाषा में किताबें तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मेडिकल की पढ़ाई हिंदी भाषा में शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। प्रदेश सरकार ने मेडिकल की पढ़ाई के लिए हिंदी में पाठ्यक्रम तैयार किया है। इसका शुभारंभ 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने के लिए तीन विषयों की बुक तैयार की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई के साथ इंजीनियरिंग, नर्सिंग और पैरामेडिकल की पढ़ाई भी हिंदी में होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के पाठयक्रम का हिन्दी भाषा में शुभारंभ, मातृ भाषा की प्रतिष्ठा को स्थापित करने और सोच बदलने की शुरुआत का कार्यक्रम है। यह इस बात का प्रतीक है कि विशेषज्ञता के विषयों की पढा़ई केवल अंग्रेजी में ही नहीं मातृभाषा हिन्दी में भी की जा सकती है।
बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सीएम ने अधिकारियों से भाषा के संबंध में सोच को बदलने वाले इस कार्यक्रम में अधिक लोगों को शामिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि हिंदी शिक्षण से संबंधित विभिन्न विद्वानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए।