फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सीएम शिवराज दिल्ली पहुंचे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Tue, 30 Aug 2022 08:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 30 Aug 2022 08:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj reaches Delhi, meets President Draupadi Murmu
सीएम शिवराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री चौहान की यह पहली अधिकारिक भेंट थी। मुलाकात के बाद शिवराज ने ट्वीट कर बताया कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सरल और जुझारू व्यक्तित्व कार्य करने की नई प्रेरणा देता है। यह देश का सौभाग्य है कि उनके रूप में एक तपस्वी, जनसेवी और कर्मठ राष्ट्रपति देश को मिली हैं और उनसे प्रेरणा प्राप्त कर मध्य प्रदेश भी आगे बढ़ेगा। 

 


 
MP News: CM Shivraj reaches Delhi, meets President Draupadi Murmu
सीएम शिवराज ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। शिवराज के संसदीय बोर्ड से हटाए जाने के बाद नड्डा से यह पहली मुलाकात है। मुख्यमंत्री की नड्डा से मुलाकात को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। भोपाल में शाह के वन टू वन मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात को लेकर प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार और संगठन में बड़े बदलाव को लेकर अटकलें लग रही है। प्रदेश में अगले साल चुनाव है। 


 
MP News: CM Shivraj reaches Delhi, meets President Draupadi Murmu
सीएम शिवराज ने ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भी श्रम शक्ति भवन में मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश से संबंधित विषयों पर चर्चा की। इसके बाद देर रात सीएम शिवराज केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री देर रात वापस भोपाल आ जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed