फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News CM Shivraj Performs Puja For Shri Ram Raja Lok In Orchha, 143 crores To Be Spend

Ram Raja Lok: ओरछा में बनेगा श्री राम राजा लोक, 12 एकड़ में 143 करोड़ होंगे खर्च, शिवराज ने किया भूमिपूजन

Mon, 04 Sep 2023 04:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 04:35 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को निवाड़ी जिले के ओरछा में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन किया। साथ ही रामराजा मंदिर में प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना के साथ पूजन किया। 

विज्ञापन
MP News CM Shivraj Performs Puja For Shri Ram Raja Lok In Orchha, 143 crores To Be Spend
ओरछा में सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवाड़ी जिले के ओरछा में श्री राम राजा सरकार के दर्शन किए। साथ ही श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उज्जैन होकर आया हूं। वहां मैंने भगवान से प्रार्थना की है और यहां भी श्री राम राजा से प्रार्थना करता हूं कि बारिश हो जाए। किसान सुखी हो, सबका मंगल हो। ओरछा में राम जी की कृपा से नए सूर्य का उदय हो रहा है, यहां पर श्री राम राजा लोक का निर्माण होने जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओरछा में श्री राम राजा लोक का भूमिपूजन किया। 12 एकड़ क्षेत्र में 143 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से श्री राम राजा मंदिर परिसर को भव्य स्वरूप देते हुए विकसित किया जाएगा। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण भी किया। इससे निवाड़ी प्रदेश का दूसरा 'हर घर जल' जिला हो गया है। जिले के 55 हजार 645 परिवारों के 3 लाख 94 हजार 982 लोगों को नल से जल उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री ने पृथ्वीपुर में 11 करोड़ 83 लाख की लागत के सिविल अस्पताल, 21 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत के जेरोर और ओरछा स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास किया तथा 280 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित पांच विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने तरिचरकलां को नगर परिषद बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


सूखे से डरने की जरूरत नहीं है, हम हर परिस्थिति का सामना करेंगे 
मुख्यमंत्री ने श्री राम राजा लोक के भूमिपूजन के बाद श्री राम राजा से प्रदेश में भरपूर वर्षा कराने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि "सोमवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी प्रदेश में वर्षा के लिए प्रार्थना की है। भगवान राम राजा से भी यही प्रार्थना है कि प्रदेश को पर्याप्त जल दें ताकि फसलों को नया जीवन मिले। मुख्यमंत्री ने सभा में मौजूद लोगों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांवों के मंदिरों में वर्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। प्रार्थना-पूजा के साथ ही हम कर्म भी करेंगे। वर्षा के अभाव में यदि कोई संकट आता है तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। प्रदेश में बिजली की खपत बढ़ गई है, बांध नहीं भरे हैं, पर हम हर तरह के संकट से निपटने के लिए तैयार हैं। सूखे से डरने की जरूरत नहीं है - हम हर परिस्थिति का मिलकर सामना करेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओरछा में नए सूर्य का उदय होगा 
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कितने ही जन्मों का पुण्य है जो आज हम भगवान राम की सेवा में श्री राम राजा लोक का भूमिपूजन कर रहे हैं। ओरछा में विकसित होने वाले श्री राम राजा लोक का प्रारंभ प्रवेश द्वार पर भव्य दरबार गलियारे से होगा। बाल कांड प्रांगण में श्री राम की बाल लीलाओं को चित्रित किया जाएगा। उत्तर कांड की चित्र प्रस्तुतियां भी प्रदर्शित होंगी। इसके साथ ही राज भोग पाकशाला का विकास तथा प्लाजा भी दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए विकसित किया जाएगा। यहां व्यवस्थित दुकानों का निर्माण भी होगा। जिनकी दुकानें हैं, उन्हें दुकानें बनाकर दी जाएंगी। इसके साथ ही जिनके मकान विस्थापित होंगे, उनकी भी उचित व्यवस्था की जाएगी। श्री महाकाल महालोक के निर्माण के बाद उज्जैन में प्रतिदिन दो लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। उज्जैन की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। इसी प्रकार ओरछा को भी गति मिलेगी और यहां का विकास होगा।  


मुख्यमंत्री ने गुनगुनाई राम धुन  
मुख्यमंत्री चौहान ने कन्या पूजन तथा लाड़ली बहनों का तिलक कर व उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने श्री राम राजा लोक के भूमिपूजन में पधारें जन समुदाय का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बहनों ने 14 फीट लंबी राखी बांधी। कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, लोक निर्माण मंत्री तथा निवाड़ी के प्रभारी गोपाल भार्गव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, उपाध्यक्ष पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम नंदराम कुशवाह, विधायक निवाड़ी अनिल जैन, विधायक पृथ्वीपुर शिशुपाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज प्रेमचंद्र राय तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों के साथ "राम भजन सुखदायी-भजो रे मेरे भाई" भजन गाया। साथ ही रामधुन भी गुनगुनाई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed