फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Mud House Collapses at Midnight, Two Children Die Under Debris; Injured Mother Hospitalised

छतरपुर: आधी रात में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत, गंभीर घायल मां अस्पताल में भर्ती

Thu, 10 Sep 2026 02:05 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 02:05 PM IST
सार

क्योटा गांव में देर रात कच्चा मकान ढहने से घर में सो रही दो मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Chhatarpur: Mud House Collapses at Midnight, Two Children Die Under Debris; Injured Mother Hospitalised
देर रात भरभराकर गिरा कच्चा मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के हिनौता थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम क्योटा में देर रात करीब 1 बजे कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग मकान के अंदर सो रहे थे। मलबे में दबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिनौता थाना क्षेत्र की हाथोंहा पंचायत के ग्राम क्योटा निवासी लक्खू केवट का कच्चा मकान रात करीब 1 बजे अचानक ढह गया। हादसे के समय उनकी बहू हेमा केवट और दो बच्चियां मकान के अंदर सो रही थीं। मलबे में दबने से 2 माह की हिमांशी केवट और 13 वर्षीय रचना केवट की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला तथा बच्चियों को बाहर निकाला। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही हिनौता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जांच शुरू की। दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मकान गिरने के कारणों और उसकी स्थिति की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उज्जैन: 31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या, शेख के स्वागत में तालिबानी स्टाइल में दनादन फायरिंग, नोट भी उड़ाए


राज्य मंत्री ने हाल जानने अस्पताल पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायल हेमा केवट के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा और आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता एवं मुआवजा राशि भी परिवार को नियमानुसार शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से घटना के कारणों की जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed