फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News BJP MP Janardan Mishra says Will bury alive the ideology that will destroy Sanatan Dharma

MP News: BJP सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा- जमीन में जिंदा गाड़ देंगे सनातन धर्म को मिटा देने वाली विचारधारा को

Sat, 09 Sep 2023 05:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 05:53 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा चल रही है। यात्रा शुक्रवार को देवतालाब विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई। गोरखपुर सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन भी यात्रा में शामिल रहे। यात्रा शाम सात बजे के आसपास मनगवां पहुंची। सांसद जनार्दन मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म से जुड़े बयान पर पलटवार किया।

विज्ञापन
MP News BJP MP Janardan Mishra says Will bury alive the ideology that will destroy Sanatan Dharma
BJP सांसद जनार्दन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इन दिनों समूचे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। विंध्य के तमाम विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकती हुई दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


रीवा एनसीसी ग्राउंड में आयोजित यात्रा सभा के दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ काग्रेस समेत तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, जो लोग माथे पर लंबा चौड़ा टीका लगाए, मंदिरों में जाकर माथा टेका और अपनी सरकार बनाई। आज वह सनातन धर्म को खत्म कर देने की बात कह रहे हैं। ऐसी विचारधारा को जमीन में जिंदा गाड़ देना चाहिए।
विज्ञापन


रीवा के एनसीसी ग्राउंड मंच से भाषण देते हुए जनार्दन मिश्रा ने कहा, मध्यप्रदेश में जब कमलनाथ की सरकार आई तो उन्होंने संबल योजना को बंद कर दिया। तीर्थ दर्शन योजना को बंद कर दिया और जो लाभकारी योजनाएं थीं, उसे भी बंद कर दी गई। सांसद ने मंच से कहा, अगर कांग्रेसियों को पूरा विश्वास है कि उनकी सरकार मध्यप्रदेश में बन रही है तो पहले लाडली बहना योजना से अपनी पत्नियों का नाम कटवा दें। सारे कांग्रेसियों की पत्नियां लाडली बहना योजना का लाभ ले रही हैं। इनको खुद विश्वास नहीं है कि इनकी सरकार बनेगी। मैं सारे कांग्रेसियों को चुनौती देता हूं कि लाडली बहना योजना के द्वारा मिले लाभ के पैसे को वापस कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयनिधि पर बोला हमला
सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे चुनाव से पहले मंदिर में जाकर चंदन लगाते थे और लोगों के बीच जाकर वोट मांगते थे। मंदिरों में जाकर रगड़ने का काम करते थे, तब जाकर इनकी सरकार बनी। आज वही लोग सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कहते हैं। कर्नाटक का मंत्री कहता है कि सनातन धर्म को समाप्त करना है।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म जब से धरती पर है, तब से सनातन धर्म अजर-अमर है। इसे कोई समाप्त नहीं कर पाया और यह समाप्त करने की बात कहते हैं। आज उन विचारों के विनाश का दिन है, जो सनातन धर्म को विनाश करने की बात कहते हैं। सनातन धर्म को एचआईवी और कोरोना कहते हैं, यह कांग्रेस के लोग सनातन धर्म की नाश करने की बात कहते हैं। नाश सनातन धर्म का नहीं, उनके विचारों का होगा, जो सनातन धर्म के बारे में ऐसा विचार रखते हैं। ऐसे विचारों को खन के गाड़ दिया जाएगा। एक-एक सनातनी इन विचारों को खन के गाड़ेगा।


कमलनाथ छोड़ दें DMK का समर्थन
सांसद ने कहा, कमलनाथ छिंदवाड़ा में हनुमान की कथा करते हैं और कहते हैं कि हम हनुमान भक्त हैं। अगर आप राम भक्त हैं, कृष्ण भक्त हैं, हनुमान भक्त हैं, सनातन धर्म भक्त हैं और हिंदू धर्म को मानते हैं तो आप इस गलती को मानिए जो कर्नाटक के मंत्री ने कहा है, वह गलत है। हम डीएमके से कांग्रेस को अलग करने का प्रस्ताव पारित करते हैं, अगर आपने ऐसा नहीं किया तो फिर आप ढोंग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed