फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Attempt to rape a deranged woman, two youths showed bravery and saved her

MP News: विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म की कोशिश, दो युवाओं ने बहादुरी दिखाई और उसे बचाया

Fri, 07 Jul 2023 01:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 07 Jul 2023 01:04 PM IST
सार

आगर मालवा जिले में दो युवाओं ने साहस का परिचय देते हुए एक विक्षिप्त महिला को दुष्कर्म से बचाया। साथ ही दरिंदे को पुलिस के सुपूर्द किया। पुलिस ने दोनों का सम्मान किया है। 
 

विज्ञापन
MP News: Attempt to rape a deranged woman, two youths showed bravery and saved her
विक्षिप्त युवती को दुष्कर्म से बचाने वाले युवकों को पुलिस ने सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के आगरा मालवा जिले में एक विक्षिप्त महिला के लिए दो युवा फरिश्ता बन गए। उन्होंने न केवल उसे दुष्कर्म से बचाया बल्कि दरिंदे को पकड़कर पुलिस के सुपूर्द भी किया। पुलिस ने दोनों युवाओं का सम्मान किया है। 

विज्ञापन


महिला सेल की थाना प्रभारी संगीता शर्मा ने बताया कि 22 साल की एक मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ बिहार का एक मजदूर गलत काम कर रहा था। महिला ने चीख-पुकार मचाई तो वहां से गुजर रहे दो युवाओं ने हिम्मत दिखाई। महिला को उसके चुंगल से आजाद करवाया। साथ ही पुलिस को बुलाकर आरोपी को उसके सुपूर्द किया। दोनों युवाओं को इस बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने समाज को अच्छा संदेश भी दिया है कि कहीं भी अगर कुछ गलत हो रहा है तो उसे रोकना हमारा कर्तव्य है। संबंधित आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साथ ही महिला के परिवार की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


मनोज सिंह ने बताया कि हम बड़ोद से डीजल लेकर आ रहे थे। बाइक पर थे। तभी झाड़ियों में से एक महिला के चीखने की आवाज आई। वहां जाकर देखा तो एक बिहारी मजदूर उसकी इज्जत लूट रहा था। हमने उसे पकड़ा। 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को बुलाया और उसके सुपूर्द कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed