{"_id":"6376feb849ba62206a437eab","slug":"mp-news-actor-who-played-birsa-munda-died-due-to-drowning-in-swimming-pool-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में स्विमिंग पूल में डूबने से रंगकर्मी की मौत, बिरसा मुंडा का किरदार निभाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में स्विमिंग पूल में डूबने से रंगकर्मी की मौत, बिरसा मुंडा का किरदार निभाया था
Fri, 18 Nov 2022 11:35 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:35 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार रमेश अहीर प्रकाश तरण पुष्कर में स्विमिंग खीस रहे थे। गुरुवार को भी वह रोज की तरफ सुबह 10 बजे स्विमिंग पूल पहुंच गए थे। वह कम गहराई वाले हिस्से से 16 फीट गहराई वाले हिस्से में चले गए। पूल पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उनको पानी से बाहर निकाला और सीपीआर दिया। इसके बाद जेपी अस्पताल लेकर गए
विज्ञापन
स्विमिंग पूल में डूबने से मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में स्विमिंग पूल में डूबने से एक रंगकर्मी की मौत हो गई है। घटना गुरुवार सुबह प्रकाश तरण पुष्कर के स्विमिंग पूल की है। रंगकर्मी रमेश अहीर ने हाल ही में बिरसा मुंडा जयंती पर बिरसा मुंडा का किरादार निभाया था।
पुलिस के अनुसार रमेश अहीर प्रकाश तरण पुष्कर में स्विमिंग सीख रहे थे। गुरुवार को भी वह रोज की तरह सुबह 10 बजे स्विमिंग पूल पहुंच गए थे। वह कम गहराई वाले हिस्से से 16 फीट गहराई वाले हिस्से में चले गए। पूल पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और सीपीआर दिया। इसके बाद जेपी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने रमेश अहीर को मृत घोषित कर दिया। रमेश अहीर की पत्नी शहर से बाहर गई है। शुक्रवार को उनके आने पर शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
घटना के बाद प्रकाश तरण पुष्कर स्विमिंग पूल को बंद कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह बात भी सामने आ रही है क घटना के समय पूल पर छह ट्रेनर थे, लेकिन किसी ने रमेश को नहीं देखा। रमेश अहीर कई थिएटरों में परफॉर्म कर चुके थे। उन्होंने बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को बिरसा मुंडा का किरदार निभाया था।