{"_id":"65d88c17a5757896900bf848","slug":"mp-news-11-thousand-girls-will-be-worshiped-in-religious-city-orchha-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: धर्मनगरी ओरछा में होगा 11 हजार कन्याओं का पूजन, सामूहिक भोज के साथ दिनभर चलेंगे भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: धर्मनगरी ओरछा में होगा 11 हजार कन्याओं का पूजन, सामूहिक भोज के साथ दिनभर चलेंगे भजन
Fri, 23 Feb 2024 05:44 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, निवाड़ी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, निवाड़ी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 23 Feb 2024 05:44 PM IST
सार
आगामी 10 जून को हरदौल समाधि स्थल पर विशाल कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक साथ 11 हजार कन्याओं का पूजन करते हुए उन्हें भोजन कराया जाएगा। इसके साथ ही दिन में भजन कीर्तन एवं अखंड गोट गायन किया जाएगा।
विज्ञापन
कन्या पूजन के आयोजन की जानकारी देने प्रेस वार्ता की गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामराजा सरकार की नगरी ओरछा धाम में विशाल कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 10 जून को कुंवर लाला हरदौल समाधि स्थल पर होगा। इसमें 11 हजार कन्याओं का पूजन करते हुए उन्हें भोजन कराया जाएगा। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कुंवर लाला हरदौल समाधि पर मिस झांसी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें सोसायटी की अध्यक्ष जयंती सिंह कुशवाहा ने बताया कि आगामी 10 जून को हरदौल समाधि स्थल पर विशाल कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक साथ 11 हजार कन्याओं का पूजन करते हुए उन्हें भोजन कराया जाएगा। इसके साथ ही दिन में भजन कीर्तन एवं अखंड गोट गायन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सभी बुंदेलखंड वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।