फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Mob forces girl to take off burkha, shoots video; 2 men let off after warning 

भोपाल: लड़की को बुर्का उतारने और चेहरा दिखाने के लिए किया मजबूर, जानिए पूरा मामला  

Sat, 16 Oct 2021 10:45 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: Amit Mandal Updated Sat, 16 Oct 2021 10:45 PM IST
सार

दोपहर के समय एक युवक और लड़की इस्लाम नगर पहुंचे। कुछ लोगों ने उन्हें रोका और लड़की से बुर्का उतारने और अपना चेहरा दिखाने को कहा। इस संबंध में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 

विज्ञापन
MP: Mob forces girl to take off burkha, shoots video; 2 men let off after warning 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश के भोपाल में शनिवार दोपहर लोगों के एक समूह ने एक लड़की को अपना बुर्का उतारने और चेहरा दिखाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने कहा कि इन लोगों को संदेह था कि जिस व्यक्ति के स्कूटर पर वह पीछे बैठी थी, वह हिंदू था। इस घटना का एक वीडियो जल्द ही वायरल हो गया। 

विज्ञापन


इस्लाम नगर में हुई घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। वीडियो में एक युवक को लड़की से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसका ये काम उसके समुदाय को अपमानित कर रहा है। जबकि कुछ महिलाओं को उसे अपना चेहरा दिखाने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


इंतखेड़ी थाना प्रभारी आरएस वर्मा ने पीटीआई को बताया कि दोपहर में एक युवक और लड़की इस्लाम नगर पहुंचे। कुछ लोगों ने उन्हें रोका और लड़की से बुर्का उतारने और अपना चेहरा दिखाने को कहा। इन लोगों का मानना था कि वह लड़ा हिंदू था और लड़की मुस्लिम थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन वीडियो में देखे गए दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। इन्हें इस तरह की हरकत को न दोहराने की चेतावनी के साथ छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed