फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP minister Kamal Patel writes to Amit Shah demanding CBI inquiry against KamalNath over RGF donation

मध्यप्रदेश के मंत्री ने शाह को लिखा पत्र, कमलनाथ के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की

Fri, 03 Jul 2020 12:52 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 03 Jul 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
MP minister Kamal Patel writes to Amit Shah demanding CBI inquiry against KamalNath over RGF donation
कमल पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

मध्यप्रदेश के मंत्री कमल पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कांग्रेस नेता और तत्कालीन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री कमलनाथ के खिलाफ सीबीआई जांच करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) को चीनी दूतावास से चंदा मिला जिसके कारण उन्होंने चीनी आयात पर छूट दी।

विज्ञापन


चीन और कांग्रेस का गुपचुप रिश्ता: जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष ने 25 जून को कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि ये चीन से फंड लेते हैं और उसके बाद स्टडी कराते हैं, जो देश के हित में नहीं है। ये उसके लिए वातावरण तैयार करते हैं। उन्होंने कहा था कि देश जानना चाहता है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को इतना पैसा किस बात के लिए दिया गया था और उन्होंने देश में क्या स्टडी की थी, ये भी देश जानना चाहता है। नड्डा ने कहा था कि आज मैंने टीवी में देखा और दंग हूं कि राजीव गांधी फाउंडेशन को 2005-06 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना और चीन दूतावास ने मोटी रकम दी। ये है चीन और कांग्रेस का गुपचुप रिश्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 26 जून को जेपी नड्डा ने कहा था, 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) संकट में लोगों की मदद करने के लिए बनाया गया था लेकिन यूपीए कार्यकाल में राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) को पैसे दान किए जा रहे थे। पीएमएनआरएफ के बोर्ड में कौन बैठा था? सोनिया गांधी। आरजीएफ का अध्यक्ष कौन है? सोनिया गांधी। पूरी तरह से निंदनीय, नैतिकता की उपेक्षा, प्रक्रियाओं और पारदर्शिता को लेकर किसी को फिक्र नहीं थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed