फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Chills continue in Madhya Pradesh, night temperature reaches 1 degree in Pachmarhi, no relief from cold at present

MP Weather Today:मध्य प्रदेश में ठिठुरन जारी, पचमढ़ी में रात का पारा 1 डिग्री पर पहुंचा, फिलहाल ठंड से राहत नहीं

Fri, 28 Jan 2022 12:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Jan 2022 12:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही शीतलहर की वजह से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पचमढ़ी में रात का पारा 1 डिग्री पर पहुंच गया। अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। भोपाल, बैतूल, खंडवा, रायसेन, रतलाम में तीव्र शीतलहर का असर रहा। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Chills continue in Madhya Pradesh, night temperature reaches 1 degree in Pachmarhi, no relief from cold at present
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में ठिठुरन जारी - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही शीतलहर की वजह से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में गुरुवार को भी गिरावट रही। पचमढ़ी में रात का पारा 1 डिग्री पर पहुंच गया। अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। भोपाल, बैतूल, खंडवा, रायसेन, रतलाम में तीव्र शीतलहर का असर रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 1.0, रायसेन-मंडला में 3.5, नौगांव में 3.7,  उमरिया में 3.8, ग्वालियर-उज्जैन में 4.0, बैतूल में 4.2, गुना-रीवा में 4.4, भोपाल-खंडवा में 5.0 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान की बात करें कई जिलों में 20 डिग्री के आसपास बना रहा। पचमढ़ी में 17.8, रायसेन में 18.2, सतना में 18.7, इंदौर में 19.4, सीधी में 19.6, जबलपुर में 19.7, भोपाल में 19.8, खजुराहो-मंडला-टीकमगढ़ में 20, धार-ग्वालियर-दमोह में 20.2, बैतूल-उज्जैन-नौगांव में 20.5, गुना-उमिरया में 20.8 डिग्री दिन का पारा रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोल्ड डे हो सकता है। सर्द हवाएं परेशान करेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी और दो फरवरी को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभों के कारण शीतलहर की स्थिति बनेगी। इसके साथ ही कई इलाकों में गंभीर शीतलहर की स्थिति होने की संभावना है। मौसम के जानकारों की मानें तो 29 जनवरी से एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। दो फरवरी 2022 से एक और पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इससे मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं तीव्र शीतलहर चलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो दिन का हाल
मौसम केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं कोहरा रहा। बैतूल, भोपाल, रायसेन, खंडवा, रतलाम में तीव्र शीतलहर रही। रीवा, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मलाजखंड, मंडला, खजुराहो, नौगांव, सागर, होशंगाबाद, राजगढ़, खरगौन, उज्जैन, ग्वालियर, गुना में शीतलहर का प्रभाव रहा। सतना, सीधी, मलाजखंड, मंडला, टीकमगढ़, दमोह, बैतूल, भोपाल, रायसेन, इंदौर, धार, उज्जैन, दतिया में तीव्र शीतल दिन रहा। अगले 48 घंटों की बात करें तो रीवा, उमरिया, शहडोल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, सागर, बैतूल, भोपाल, रायसेन, धार, खंडवा, खरगौन, रतलाम, उज्जैन, नीमच, गुना जिलों में कहीं-कहीं तीव्र शीतलहर चलने की संभावना है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 24 घंटों के दौरान बैतूल, इंदौरय धार, दतिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, मंडला,सतना, सीधी, टीकमगढ़, दमोह जिलों में तीव्र शीतल दिन रहने की संभावना है। यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 


सीहोर में सर्दी का सितम जारी, तापमान 3.1 डिग्री तक नीचे आया 
जिले में सर्दी का कोल्ड डे अभियान जारी है पिछले 3 दिनों से तापमान 3 से 4 डिग्री के बीच बना हुआ है। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री तक नीचे चला गया। लगातार तीन दिन तेज ठंड के कारण अब फसले जलने लगी है। किसानों की मानें तो तेज ठंड फसलों के लिए हानिकारक साबित हो रही है। फसल पर ओस कि बूंदें जमने का क्रम लगातार जारी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर का कहना है कि आगामी 24 घंटे अभी ऐसा ही मौसम रहेगा, किसानों को सलाह जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed