{"_id":"598df6624f1c1ba43b8b4837","slug":"mp-madarsa-board-issued-an-advisory-to-madarsas-to-unfurl-the-national-flag-and-tiranga-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP के मदरसा बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी, फहराए तिरंगा, गाएं राष्ट्रगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP के मदरसा बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी, फहराए तिरंगा, गाएं राष्ट्रगान
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 12 Aug 2017 05:09 AM IST
विज्ञापन
Syed Imad Uddin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों पर तिरंगा फहराये जाने और राष्ट्रगान गाए जाने को लेकर मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड ने राज्य के सभी मदरसों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय झंडा फहराने और तिरंगा रैली निकालने के लिए कहा है।
विज्ञापन
हालांकि यूपी मदरसा बोर्ड की तरफ से जारी इस आदेश का विरोध भी शुरू हो गया है। मदरसा संगठनों ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें शक की नजरों से देखा जा रहा है।
दरअसल मदरसा परिषद बोर्ड की ओर से 3 अगस्त को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को एक पत्र भेजा गया है, इसमें निर्देश दिया गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर सुबह आठ बजे झंडारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इन सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराकर जिले के अल्पसंख्यक अधिकारी को सौंपने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
मध्यप्रेदश मदरसा बोर्ड के चेयरमैन सैय्यद इमाद उद्दीन ने कहा कि जो सच्चा इस्लाम को मानने वाला है उसे लाजमी तौर से वतन से मोहब्बत करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस मनाने का ये हर साल का रुटीन है जब तिरंगा फहराया जाता तो इस मौके पर राष्ट्रगान भी गाया जाएगा।#MadhyaPradesh Madarsa Board issued an advisory to Madarsas to unfurl the national flag & to take out a 'Tiranga rally' on Independence-Day pic.twitter.com/Tkk3usB2aR
— ANI (@ANI) August 11, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने इस बार मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। यह पहला मौका है जब ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं।It is a routine order to celebrate I-Day and when national flag is unfurled, national anthem will also be sung : Chairman MP Madarsa Board pic.twitter.com/VuhjMIwMi2
— ANI (@ANI) August 11, 2017