फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Lok Sabha Election 2024 Sehore Lok Sabha Seat Phase Polling and Results Date Schedule News in Hindi

Lok Sabha Election: मप्र के इस जिले में हैं तीन लोकसभा सीटें, जानिए कब कहां होगा मतदान?

Sun, 17 Mar 2024 01:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 17 Mar 2024 01:41 PM IST
सार

Sehore Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: विदिशा और भोपाल संसदीय क्षेत्र के लिए 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक नामांकन होंगे। नामांकन पत्रों की संमीक्षा 20 अप्रैल को की जाएगी। यहां 7 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 2024 Sehore Lok Sabha Seat Phase Polling and Results Date Schedule News in Hindi
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की एलान कर दिया है। देश में सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण की शुरुआत 17 अप्रैल से होगी और 1 जून तक सातवें चरण में अलग-अलग राज्यों में मतदान कराए जाएंगे। वहीं, मप्र में चार चरणों में चुनाव होगा, प्रदेश में सीहोर एक मात्र ऐसा जिला है जहां तीन लोकसभा सीटे हैं। इन सीटों पर दो चरणों में 7 और 13 मई को मतदाता होगा। 4 जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे।

विज्ञापन


चुनावी कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने पत्रकार वार्ता कर निर्वाचन कार्यक्रम की विस्तार जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने बताया कि जिले में आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके बाद से स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका और नगर परिषद का अमला सार्वजनिक संपत्तियों और स्थानों पर लगे पोस्टर, बेनर व अन्य प्रचार की सामग्री हटा रहा हैं।   
विज्ञापन


विदिशा और भोपाल संसदीय क्षेत्र के लिए 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक नामांकन होंगे। नामांकन पत्रों की संमीक्षा 20 अप्रैल को की जाएगी। प्रत्याशियों द्वारा 22 अप्रैल तक नाम वापस लिया जा सकता है।  विदिशा और भोपाल संसदीय क्षेत्र में 7 मई को मतदान होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


देवास संसदीय क्षेत्र के लिए 18 से 25 अप्रैल तक नामांकन होंगे। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, 29 अप्रैल तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। देवास संसदीय क्षेत्र में 13 मई को मतदान होगा।  


ये होंगे रिटर्निंग ऑफिसर  
संसदीय क्षेत्र 18-विदिशा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 156- बुधनी एवं 158- इछावर के रिटर्निंग ऑफिसर रायसेन कलेक्टर होंगे । संसदीय क्षेत्र 19- भोपाल के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 159- सीहोर रिटर्निंग ऑफिसर भोपाल कलेक्टर होंगे। संसदीय क्षेत्र 21-देवास के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 157- आष्टा  रिटर्निंग ऑफिसर शाजापुर कलेक्टर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed