{"_id":"62551e86bfd3076b6615e9f3","slug":"mp-khargone-riots-95-rioters-arrested-so-far-action-to-demolish-rioters-houses-in-khargone-will-be-done-even-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरगोन उपद्रव: अब तक 95 दंगाई गिरफ्तार, खरगोन में दंगाइयों के घर जमींदोज करने की कार्रवाई आज भी होगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगोन उपद्रव: अब तक 95 दंगाई गिरफ्तार, खरगोन में दंगाइयों के घर जमींदोज करने की कार्रवाई आज भी होगी
Tue, 12 Apr 2022 01:32 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के अन्य शहरों की कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह ने अधिकारियों से प्रदेश की कानून व्यवस्था की जानकारी ली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन और बडवानी जिलों में रामनवमी के जुलूस पर हुए पथराव के बाद फैली हिंसा पर उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों के साथ-साथ पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था की जानकारी ली।
उच्च स्तरीय बैठक में डीजीपी सुधीर सक्सेना ने मुख्यमंत्री को कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया गया। बैठक में बताया गया कि अब तक 95 दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया है। अभी गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
वीडियो से किया आरोपियों को चिह्नित
पुलिस ने कुछ दंगाइयों को वीडियो के आधार पर चिह्नित किया है। अधिकारियों ने बताया कि खरगोन में मंगलवार को भी दंगाइयों की संपत्ति को जमींदोज करने की कार्रवाई जारी रहेगी। खरगोन में 4 आईपीएस, 15 डीएसपी समेत आरएएफ की कंपनी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बैठक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खरगोन की स्थिति सामान्य है। ऐसे दंगाई कितने भी बड़े ताकतवर हो, बख्शे नहीं जाएंगे। ओवैसी ने कार्रवाई पर सवाल उठाए थे, जिस पर मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय और ओवैसी ने पत्थर मारने वालों पर एतराज ने नहीं जताया। वह वीडियो देखें। मध्य प्रदेश शांति का टापू था और रहेगा।
खरगोन में 16 मकान और 29 दुकानों का अतिक्रमण तोड़ा, सेंधवा में 7 अवैध मकान तोड़े
गृह विभाग के अनुसार सेंधवा में रामनवमी के जुलूस पर रविवार को पथराव की घटना में बड़वानी पुलिस ने 11 एफआईआर दर्ज की है। 7 दंगाइयों को हिरासत में लिया गया है। सोमवार रात तक 7 लोगों के अवैध मकान तोड़े गए है। खरगोन में 5 इलाकों में सोमवार रात तक 16 मकान और 29 दुकानों को अतिक्रमण से मुक्त किया गया। इसमें छोटी मोहन टॉकीज इलाके में 4 मकान और 3 दुकान, खसखसवाड़ी में 12 मकान और 10 दुकान, गणेश मंदिर के पास 1 दुकान, औरंगपुरा से 3 दुकान और तालाब चौक से 12 दुकान को हटाया गया।