फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp khandwa facebook riot

खंडवा में कर्फ्यू जारी, हालात अभी भी गरम

Fri, 01 Aug 2014 03:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Aug 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
mp khandwa facebook riot

एमपी के खंडवा में छाए सांप्रदायिकता के बादल अभी छंटे नहीं हैं, कर्फ्यू जारी है और पुलिस मुस्तैद। आम जनता अपने ही घर में कैद है और पूरा शहर ज़रूरी सामान के लिए तरस रहा है।

विज्ञापन


खंडवा में एक फेसबुक पोस्ट के कारण हुई हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। प्रशासन ने मौके की नजाकत को समझते हुए तत्काल कर्फ्यू लगा दिया।
विज्ञापन


एसपी खंडवा मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस मुस्तैद है और किसी भी अप्रिय घटना को होने नहीं दिया जाएगा।

क्या है मामला?

खंडवा मुन्सीपल कॉरपोरेशन के चेयरमैन अमर यादव के फर्जी फेसबुक अकाऊंट से कुछ ऐसा पोस्ट किया गया जिसे पढ़ कर लोग सड़क पर उतर आए और एक शख्स को अपनी जान भी गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बुधवार का है जब खंडवा की फिज़ाओं में तैरती अफवाहें खूनी हो गईं और फिर वो खून सड़कों पर फैलने लगा। अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक जब भीड़ सड़कों पर आई तो ईमलीपुरा और कहरवाड़ी के दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए।

हातमपुरा और खांशवाली इलाके में हुई हिंसा में दो लोग घायल भी हो गए। एसपी खंडवा मनोज शर्मा ने एक मौत की पुष्टि की है। मृतक का नाम सुशीलकुमार पुंडगे था।

कैसे हैं हालात

खंडवा में कर्फ्यू जारी है और लोग दूध, सब्जी और दवाई आदि जैसी बेहद जरूरी चीजों के लिए तरस गए हैं। नजाकत को देखते हुए आस पास के इलाकों में भी धारा 144 लगा दी गई है।


पुलिस फेसबुक पर पोस्ट डालने वाले की भी तलाश जारी है जिसने फर्जी अकाऊंट से सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया। देखने वाली बात ये होगी कि पुलिस और प्रशासन कब तक इन हालातों पर काबू कर पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed