{"_id":"26e4af1847f2a231c8ffaac6f4e76ce1","slug":"mp-jabalpur-12-death-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के 12 लोग डूबे, सात शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के 12 लोग डूबे, सात शव बरामद
आलोक प्रकाश पुतुल/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
Updated Wed, 06 Aug 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बगदरी पिकनिक स्पॉट में बाढ़ का पानी आने से 12 लोगों के डूबने की ख़बर है। अभी तक सात लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जबकि शबाना नाम की एक बच्ची को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
जबलपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक उपेंद्र जैन ने बताया, "फिलहाल लोगों की तलाश जारी है लेकिन हमें किसी के ज़िंदा बचने की उम्मीद नहीं है।"
पुलिस के अनुसार जबलपुर शहर का मलिक परिवार पिकनिक मनाने के लिये शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर पाटन इलाके के बगदरी जलप्रपात पहुंचा था।
अचानक बाढ़ का पानी आने के बाद जब परिवार के सदस्य जलप्रपात को पार कर लौटने लगे, उसी समय परिवार का एक सदस्य जलप्रपात से लगभग 300 फीट नीचे गिर गया। परिवार के दूसरे सदस्य भी उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक नीचे गिरते चले गये और बाढ़ के पानी में डूब गए।
विज्ञापन
