फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: IAS sought bribes ?from junior

जूनियर से बोला IAS, 'अकेले खाओगे तो बदहजमी हो जाएगी'

Sat, 28 Nov 2015 12:18 PM IST
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
MP: IAS sought bribes ?from junior

नौकरशाही में अंदर तक पैठ कर चुके भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला मध्यप्रदेश में सामने आया है। यहां एक वरिष्ठ आईएएस को अपने जूनियर से बजट में अपना हिस्सा मांगते हुए सुना गया है।

विज्ञापन


आईएएस फोन पर अपने जूनियर से कह रहे हैं कि अकेले खाओगे तो बदहजमी हो जाएगी, तुमने मुझे फोन क्यों नहीं किया। लगभग दो मिनट की बातचीत में जूनियर अधिकारी आईएएस को यह समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि उन्हें अभी तक कोई पेमेंट नहीं मिला है लेकिन वह उनकी सुनने को तैयार ही नहीं हैं।
विज्ञापन


जूनियर अधिकारी अपने पिता की भी कसम खाते सुने जा रहे हैं लेकिन उनकी दलीलों का वरिष्ठ अधिकारी पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है।

दोनों अधिकारियों के बीच बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला मामला मुख्यमंत्री के सामने भी पहुंच गया, जिसके बाद उन्होंने आरोपी अधिकारी के ट्रांसफर करने के आदेश देते हुए मामले की जांच अपर मुख्य सचिव को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिए हटाने के आदेश

MP: IAS sought bribes ?from junior

मामला जुड़ा है मध्यप्रदेश के राज्य आदिम जाति कल्याण विभाग में तैनात जेपी मालपानी से जो अपने जूनियर आरके सोती से अपरोक्ष रूप से लेनदेन की मांग कर रहे हैं। असल में राज्य पीसीएस संवर्ग से आईएएस में पदोन्नत हुए मालपानी के पास आदिम जाति कल्याण आयुक्त का पदभार है।

ऑडियो के अनुसार उन्होंने निमाड जिले में तैनात सहायक आयुक्त आरके सोती को फोन मिलाया। मालपानी की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि उन्होंने विभाग द्वारा जारी बजट में से उनका हिस्सा उन तक नहीं पहुंचाया है।

इसी को लेकर नाराजगी जताते हुए मालपानी कहते हैं कि फोन तो तुम्हे करना चाहिए था लेकिन मुझे करना पड़ रहा है। अकेले अकेले खाओगे तो बदहजमी हो जाएगी। इस पर सोती कहते हैं कि कि अभी तक विभाग की ओर से कोई पेमेंट नहीं हुआ है, अगर हुआ होता तो वो उनसे जरूर मिलते।

मालपानी फिर नाराजगी जताते हुए कहते हैं कि तुम हमेशा भाषणों का जूस पिला देते हो देते कुछ नहीं। हालांकि बातचीत के दौरान सीधे सीधे मालपानी पैसे मांगते तो नहीं दिख रहे हैं लेकिन उनकी बातचीत से उनके शब्दों का भावार्थ जानना मुश्किल नहीं है।

कुछ इस प्रकार चली अधिकारियों में बातचीत

MP: IAS sought bribes ?from junior

मालपानीः वो मैंने लगाया था... (फोन के संदर्भ में) लगाना आपको चाहिए था लेकिन आपने लगाया नहीं।

सोतीः नहीं सर..... मैने भी लगाया था दिवाली के लिए.....लेकिन लगा नहीं था। ....मैंने बताया था श्वेता मैडम को। श्वेता मैडम से आपकी बात भी हुई होगी।

मालपानीः आप आओगे या नहीं आओगे ....बदहजमी हो जाएगी आपको अकेले अकेले खाओगे तो। ये बता रहा हूं ......बहुत ज्यादा वो हो रहा है।

सोतीः सर कोई पेमेंट नहीं हो रहा है एक रुपये का पेमेंट नहीं हुआ है, अभी मैं कलेक्टर के यहां बैठा हूं।

मालपानीः चलो मैं पूछ लेता हूं....।

सोतीः नहीं सर पेमेंट होते ही मैं खुद आता आपसे मिलने आता, लेकिन अभी कुछ मिला ही नहीं।

मालपानीः (नाराज होते हुए) ......आप सीधे भाषणों का जूस पिला देते हो।

सोतीः नहीं सर ऐसा नहीं है, आपको यकीन न हो तो मैं अपने पिताजी की कसम खा लेता हूं।

मालपानीः कसम वसम मत खाओ मैं इस बारे में अब कोई बात नहीं करुंगा।

सोतीः सर अभी एक पैसे का पेमेंट नहीं हुआ है, पिछला वाला सारा लैप्स हो गया है, मैं बहुत जल्द मिलूंगा आपसे।
और मालपानी की तरफ से फोन काट दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed