फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Home Minister Narottam Mishra targeted former Chief Minister and Congress State President Kamal Nath

MP News: नरोत्तम बोले निकाय परिणामों में कमलनाथ का हेलीकॉप्टर तैयार था, अब जनता पर आफत तो जाने का समय नहीं

Thu, 25 Aug 2022 01:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 25 Aug 2022 01:23 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की बैठक पर निशाना साधा। साथ ही मिश्रा ने कमलनाथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नाम चलने पर कहा कि उनको अब आशीर्वाद की मुद्रा में आना चाहिए। मिश्रा ने प्रदेश में बाढ़ के कारण अभी भी 10 रास्ते बंद होने पर जनता को इन रास्तों पर ना आने की अपील की है। 

विज्ञापन
MP Home Minister Narottam Mishra targeted former Chief Minister and Congress State President Kamal Nath
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना सधा है। नरोत्त्म मिश्रा ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ रहे थे तब कमलनाथ ने कहा कि मेरा हेलीकॉप्टर तैयार खड़ा है। पर जनता पर आफत है तक उन्हें जनता के बीच जाने का समय नहीं है।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जनता के बीच जाने की जगह उलटा विधायकों को अपने घर बुला रहे है। ताकि बाढ़ में कही वज जनता के बीच ना पहुंच जाए। मिश्रा ने कहा कि क्या कमलनाथ को इस आफत में जनता के बीच नहीं जाना चाहिए था। मुख्यमंत्री पानी पानी में जा रहे है। बाढ़ वाले इलाकों में लोगों से मिल रहे है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सिर्फ बैठक की कर सकते है। पिछले चुनाव के पहले भी बैठक की और उसके परिणाम सबके सामने है। अब फिर चुनाव के पहले बैठक कर रहे है। इन बैठकों का हश्र भी पिछली बैठकों के समान ही होने वाला है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस जोड़ो अभियान चलाए  
मिश्रा ने कहा कि कल कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने इस्तीफा दे दिया। इससे पहले आनंद शर्मा ने कांग्रेस के कई पदों से इस्तीफा दे दिया। एक सप्ताह पहले गुलाम नमी आजाद ने इस्तीफा दे कर अपने पदों से आजादी ले ली। मेरे ख्याल से कांग्रेस जोड़ा अभियान चलाए तो अच्छा है। भारत जोड़ों की चिंता राहुल गांधी ना करें। भारत पूरी तरह संगठित है। मुट्ठी की तरह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कमलनाथ आशीर्वाद की मुद्रा में आए
गृहमंत्री ने कमलनाथ और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की चर्चा पर कहा कि कमलनाथ हों या गहलोत हो इन लोगों को आशीर्वाद की मुद्रा में आ जाना चाहिए किसी युवा को मौका देना चाहिए।  
 
10 मार्ग अभी भी बंद हैं
नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में बाढ़ की बनी स्थिति को लेकर कहा कि प्रदेश में अभी भी 10 मार्ग बंद है। लोगों से अपील है कि इन मार्गों पर जाने से बचें। पिछले 24 घंटे से बारिश थमी है और पानी तेजी से नीचे जा रहा है। उन्होंने बताया कि भोपाल-नागपुर, होशंगाबाद- पिपरिया, होशंगाबाद- हरदा, श्योपुर-कोटा, श्योपुर-बारा, श्योपुर-सवाईमाधोपुर, रायसेन-सांची समेत 10 मार्ग बंद है।

  
लोन एप पर होगी कार्रवाई
गृहमंत्री ने लोन एप को लेकर कहा कि आरबीआई की गाइडलाइन के पालन किए बिना जो लोन एप चल रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए साइबर सेल को निर्देशित किया गया है। जो ऐप गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों की जगह जेल में होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed