बलात्कार पर पूर्व CM का विवादित बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान शिवराज सरकार में गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने दिया है एक विवादास्पद बयान। उन्होंने कहा है कि बलात्कारों को रोका नहीं जा सकता है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का भी बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि अगर यूपी में रेप हो रहे हैं तो इसमें मुलायम-अखिलेश क्या कर सकते हैं?
सवाल ये है कि क्या हम नेताओं से यही अपेक्षा करते हैं? क्या केंद्र की सत्ता संभालने वाली पार्टी के नेता को ऐसे बयान शोभा देते हैं?
एमपी में भी महिलाएं नहीं सुरक्षित
एक रिपोर्ट के मुताबिक एमपी में 12 महिलाएं प्रतिदिन बलात्कार का शिकार होती हैं। 2014 के शुरूआती तीन महीनों के ये आंकड़े एमपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट के हैं।
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक पिछले 15 महीनों से ये ग्राफ कॉंस्टेंट बना हुआ है। एक चौंकाने वाली बात ये भी है कि इसी पीरियड में 24 महिलाएं छेड़खानी का शिकार बनती हैं।
2013 में 4335 रेप केस दर्ज किये गए जबकि 2012 में ये आंकडा 3445 था।
बाबूलाल गौर के बोल
बाबूलाल गौर से जब इस बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि,"जनसंख्या के साथ ये आंकड़ा भी बढ़ रहा है। अब रेप करने वाला ये बता कर तो नहीं जाता ना कि वो रेप करने के लिए जा रहा है।"
उन्होंने कहा कि,"हम अपराधी को पकड़ सकते हैं, उसे दण्डित कर सकते हैं लेकिन उसे रोका कैसे जा सकता है। ऐसे अपराध मानसिक विकृति का नतीजा हैं।"
उन्होंने कहा कि,"केवल भगवान ही ऐसे अपराधों को रोक सकते हैं, सरकारें नहीं।" अब देखना ये है कि बीजेपी के अन्य नेता उनके इस बयान से कितना सहमत हैं।
