{"_id":"5d01cdbfbdec22071b38c171","slug":"mp-groom-met-accident-before-marriage-day-performed-rituals-on-wheelchair","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हील चेयर पर बैठकर लिए सात फेरे, देखकर भावुक हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हील चेयर पर बैठकर लिए सात फेरे, देखकर भावुक हुए लोग
Thu, 13 Jun 2019 10:28 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
संकेतात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
मध्यप्रदेश की विट्ठल वाटिका में मंगलवार रात एक दुल्हन ने अपने फैसले से सबको आश्चर्य कर अपनी शादी को यादगार बना दिया। दरअसल जूना ब्यावरा क्षेत्र के रहने वाले दिलीप सक्सेना और विदिशा की रहने वाली दीप्ति कश्यप की शादी पहले से ही तय थी, लेकिन बीते छह जून को दिलीप अपनी शादी के कार्ड बांटने के दौरान खिलचीपुर पुलिया के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
हादसे में दूल्हे का दाएं पैर और बाएं हाथ फ्रेक्चर हो गया था। गंभीर स्थिति की वजह से उसे 4 दिन तक आईसीयू में भी भर्ती रखा गया था। वहां से छूटने के बाद दुल्हन के परिजनों ने विवाह की तिथि आगे बढ़ाने के लिए कहा था, लेकिन दुल्हन ने मना करते हुए तय तारीख पर ही फेरे लिए।
विज्ञापन
शादी के दौरान दूल्हे ने सारी रस्में व्हील चेयर पर बैठकर ही पूरी की। इस दौरान आधे फेरे दुल्हन ने खुद दूल्हे की व्हीलचेयर को धक्का देकर लिए, ताे आधे दूल्हे के दोस्तों ने व्हीलचेयर बढ़ाकर पूरे कराए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, बल्कि बाद में विदाई के समय भी खुद दुल्हन ने ही व्हीलचेयर को धकेल कर गाड़ी तक पहुंचाया। यह नजारा देखकर वहां मौजूद दाेनाें परिवाराें के सदस्य, रिश्तेदार और मित्र भावुक हो उठे।
