फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: BJP National President Nadda will present his views in Madhya Pradesh tomorrow through Rath Yatra

MP Election: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा कल मध्यप्रदेश में, रथ यात्रा और जनसभा के जरिए रखेंगे अपनी बात

Thu, 02 Nov 2023 11:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 11:04 PM IST
सार

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को रीवा जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे सुबह से शाम तक अनेक विधानसभा सीटों पर पहुंचेंगे और भाजपा के प्रत्याशी से समर्थन में वोट मांगेंगे। 

विज्ञापन
MP Election: BJP National President Nadda will present his views in Madhya Pradesh tomorrow through Rath Yatra
जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में इन दिनों चुनावी माहौल अपने शबाब पर है। राजनीतिक दल और प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए सारे प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारक और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को मप्र के रीवा जिले में रहेंगे। कई शहरों में सभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


रीवा जिले में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे सुबह से शाम तक अनेक विधानसभा सीटों पर पहुंचेंगे और भाजपा के प्रत्याशी से समर्थन में वोट मांगेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11.25 को वे रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा पहुंचेंगे। यहां के चुनरी गांव में जनसभा लेंगे। फिर सिरमौर सीट पर सवा 12 बजे रथयात्रा में शामिल रहेंगे। दोपहर 1.40 बजे सिरमौर के डेज़ी पब्लिक स्कूल के सामने मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 3 बजे सिरमौर से सेमरिया तक वे रथयात्रा करेंगे। शाम 4.15 को वे सेमरिया विधानसभा के बकिया तिराहा पर तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा शाम 5.20 बजे सेमरिया से रीवा तक रथ यात्रा में शामिल रहेंगे। शाम 7 बजे वे रीवा के एनसीसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed