फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: CM Shivraj and former CM Kamal Nath both claimed victory, expressed gratitude to the public

MP Election 2023: सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ दोनों ने किया जीत का दावा, जनता का आभार व्यक्त किया

Fri, 17 Nov 2023 11:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 17 Nov 2023 11:00 PM IST
सार


मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रदेश की जनता ने उत्साह के साथ मतदान गिया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ ने जीत का दावा कर जनता का आभार माना है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: CM Shivraj and former CM Kamal Nath both claimed victory, expressed gratitude to the public
कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को 230 सीटों पर मतदाताओं ने 2533 प्रत्याशियों की किश्मत को ईवीएम में बंद कर दिया है। भाजपा ने जहां सत्ता बचाने तो कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए चुनाव लड़ा। इस चुनाव में सबसे अहम सीएम शिवराज समेत  भाजपा के दिग्गजों का भविष्य दांव पर है तो वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का भविष्य भी तय होगा। मतदान समाप्त होने के बाद सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये पल जो जीवन का हिस्सा बन जाते हैं, ये पल आपके प्रेम के, आपके विश्वास के, आपके आशीर्वाद के है। उन्होंने आगे लिखा कि पूरा मध्यप्रदेश, मेरा पूरा परिवार एक साथ खड़ा रहा और एक बार फिर हम आपके सपनों को पूरा करेंगे। एक बार फिर आपके आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनेगी। विकास की ये रफ्तार यूं ही चलती रहेगी। मेरे परिवार इस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद!
विज्ञापन


कमलनाथ बोले- जनता ने भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने मतदान किया 
पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान संपन्न हुआ। प्रदेश के मतदाताओं में जिस उत्साह से मतदान में भाग लिया और पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए करीब 75% से अधिक मतदान किया, वह ऐतिहासिक है। मतदान की प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारी कर्मचारी एवं मतदाताओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस बढ़े हुए मतदान ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि मध्य प्रदेश की जनता इस बार बड़े बदलाव के लिए मतदान कर चुकी है। 2018 में मध्य प्रदेश की जनता ने करीब 75 प्रतिशत मतदान करके बदलाव की नींव रख दी थी। लेकिन बाद में भाजपा ने खरीद फरोख्त से सत्ता अपने हाथ में ली। भाजपा के इस तरह के लोकतंत्र विरोधी इरादों को जड़ से समाप्त करने के लिए मध्य प्रदेश की जनता ने 2018 के मतदान के रिकॉर्ड को भी पीछे करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मतदान के अंतिम आंकड़े आने के बाद यह बात स्पष्ट हो जाएगी। मैं उन सब मतदाताओं का आभारी हूं जिन्होंने भाजपा के संरक्षण में चल रही इस गुंडागर्दी के बावजूद निर्भीक होकर मतदान किया और कांग्रेस पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त किया।
विज्ञापन


पीसीसी चीफ ने लिखा कि मध्य प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी झूठे वादे नहीं करती। आज जो मतदान हुआ है उसमें स्पष्ट है कि किसानों ने बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए, आम आदमी ने सस्ती बिजली के लिए, नौजवानों ने रोजगार और सरकारी नौकरी के लिए, महिलाओं ने नारी सम्मान योजना के लिए, कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए और समाज के वंचित तबके ने जातिगत जनगणना और 27% ओबीसी आरक्षण के मुद्दों पर बढ़-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग किया है। और सबसे बढ़कर मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मतदान किया है। सीटों की संख्या की भविष्यवाणी करना मेरी आदत नहीं है लेकिन इस मतदान के बाद आए रुझानों से यह एकदम स्पष्ट है कि 3 दिसंबर को प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार मध्य प्रदेश में बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed