फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Deepak visits Balaghat following the deaths of tribal children; meets affected families.

एमपी: आदिवासी बच्चों की मौत पर बालाघाट पहुंचे दीपके, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात; आंदोलन की दी चेतावनी

Sat, 12 Sep 2026 09:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 12 Sep 2026 09:14 PM IST
सार

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला गरमा गया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
MP: Deepak visits Balaghat following the deaths of tribal children; meets affected families.
अभिजीत दीपके ने सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में बच्चों की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक रूप से गरमा गया है। मामले को लेकर जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है, वहीं अब जमीनी स्तर पर भी विरोध तेज होने लगा है। इसी कड़ी में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके बालाघाट पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

विज्ञापन


ग्रामीणों और बैगा परिवारों से मिले दीपके
अभिजीत दीपके ने बालाघाट के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों का दौरा किया और बच्चों को खोने वाले परिवारों के साथ ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने स्थानीय लोगों से बच्चों की मौत और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। दीपके ने आरोप लगाया कि गांवों में शुद्ध पेयजल, पोषण और समय पर इलाज जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। उनका कहना है कि इन व्यवस्थाओं की कमी का खामियाजा आदिवासी परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: हेलीपैड का तीन क्विंटल वजनी गेट बच्चों पर गिरा, चार साल की दिव्या की मौत; भाई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
दीपके ने राज्य सरकार और प्रशासन से मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिन अधिकारियों या प्रशासनिक व्यक्तियों की लापरवाही सामने आती है, उन्हें पद से हटाकर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में उनकी पार्टी की ओर से बालाघाट में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। दीपके के मुताबिक, जब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


राहुल गांधी भी उठा चुके हैं मामला
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बालाघाट में बच्चों की मौत के मामले को बेहद दुखद बताया था। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से व्यक्तिगत रूप से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। सरकार की ओर से मामले में आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। हालांकि, विपक्ष और कुछ सामाजिक संगठनों की ओर से सरकारी आंकड़ों और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

दीपके ने X पर लगाए ये आरोप
बालाघाट दौरे के दौरान अभिजीत दीपके ने X पर पोस्ट कर दावा किया कि वे मृत बच्चों के परिवारों से मिल रहे हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों के हवाले से कहा कि मृतकों की वास्तविक संख्या सरकारी आंकड़े 36 से कहीं ज्यादा हो सकती है। उन्होंने पोस्ट में दावा किया कि आदिवासियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद हाल ही में 86 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बच्चों का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम के किया जा रहा है और कुछ मामलों में माता-पिता की गैर-मौजूदगी में भी अंतिम संस्कार किए जाने की बात सामने आई है। दीपके ने पोस्ट में इन घटनाओं के लिए SDM की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि यदि बच्चों को समय पर इलाज मिल जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed