बेटी को अपनाने से इंकार, होगा डीएनए टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने एक शख्स पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। रमेश वर्मा नाम के जिस शख्स पर आरोप लगे हैं वह ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के देवास ऑफिस में हैड कैशियर के पद पर तैनात है।
सुखलिया की रहने वाली 42 साल की महिला का आरोप है कि रमेश और उसके संबंध 22 सालों से हैं और उसे रमेश से एक 14 साल की बेटी भी है।
कर ली दूसरी शादी
महिला के मुताबिक रमेश ने अचानक उसे बिना बताए शादी कर ली थी और उससे शादी करने से इंकार कर दिया था लेकिन आजीवन भरण पोषण का भरोसा दिया था।
1994 में रमेश ने अर्चना नाम की महिला से शादी की थी। 2012 तक वह आरोप लगाने वाली महिला को गुजारे के लिए पैसा देता रहे लेकिन जून 2013 में जब रमेश पैसा देने में आनाकानी करने लगा तो महिला ने याचिका दायर कर दी।
कोर्ट ने दिए आदेश
रमेश ने कोर्ट में महिला को ब्लैकमेलर बताया और बेटी को भी अपना मानने से इंकार कर दिया। इस पर परिवार न्यायालय ने रमेश के डीएनए टेस्ट के आदेश दिए हैं और जिला स्वास्थ्य अधिकारी से पूछा है कि शहर में कहां कहां डीएनए टेस्ट होता है।
अब देखना ये होगा कि डीएनए टेस्ट कब होगा और इसकी नतीजा कब आएगा? साथ ही देखने वाली बात ये होगी कि आरोप सच निकले तो कोर्ट क्या फैसला सुनाएगा?
