फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP coronavirus news: Family of five loses three members, Indore pastor, wife and son

दर्दनाक: 10 दिन में पति-सास-ससुर को निगल गया कोरोना, 16 लाख चुकाए, तब मिले तीनों के शव

Mon, 19 Apr 2021 12:36 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 19 Apr 2021 12:36 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर के एक परिवार को लेकर ऐसी ही हदयविदारक खबर सामने आई। पांच लोगों के इस परिवार में से तीन की कोरोना के चलते मौत हो गई। बाकी दो सदस्यों में से भी एक कोरोना संक्रमित है। 

विज्ञापन
MP coronavirus news: Family of five loses three members, Indore pastor, wife and son
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनिया भर में कोरोना महामारी का कहर जारी है। कोरोना ने अब तक लाखों जिंदगियां लील लीं। इस महामारी में किसी का सिंदूर छिन गया, तो किसी के सिर से छत। किसी से मां का आंचल छिन गया, तो कहीं भाई-बहनों के झगड़ों वाली आवाजें हमेशा के लिए खामोश हो गईं। किसी की कलाई सूनी हो गई, तो किसी की गोद। ऐसे लाखों लोग हैं, जिनसे कोरोना ने उनके अपनों को छीन लिया। मध्यप्रदेश के इंदौर के एक परिवार को लेकर ऐसी ही हदयविदारक खबर सामने आई। पांच लोगों के इस परिवार में से तीन की कोरोना के चलते मौत हो गई। बाकी दो सदस्यों में से भी एक कोरोना संक्रमित है। 

विज्ञापन


इंदौर में पादरी परिवार ने रविवार को दस दिन से भी कम समय में तीसरे सदस्य का अंतिम संस्कार किया है। माता-पिता, बेटा-बहू और एक पोता समेत इस पादरी परिवार में पांच सदस्य हुआ करते थे। परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, इनमें से तीन की मौत हो चुकी है। दस दिनों के भीतर परिवार के मुखिया 86 वर्षीय पादरी ए जे सैमुअल, 83 वर्षीय उनकी पत्नी कुंजम्मा सैमुअल और बेटा जॉनसन सैमुअल की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। जॉनसन की पत्नी शोबी जॉनसन आइसोलेटेड और उनका बेटा फिलोमन जॉनसन कोरोना संक्रमित है, जिसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव 
मार्च के अंतिम सप्ताह में पादरी के बेटे जॉनसन सैमुअल का हल्का सा बुखार हो गया था, जिसे सामान्य सर्दी बुखार मानते हुए परिवार ने 61 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर जॉनसन सैमुअल को डॉक्टर से सामान्य दवा दिलवा दी। तबीयत में सुधार नहीं होने के बाद कोरोना जांच करवाई। 1 अप्रैल को जॉनसन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की भी कोविड जांच की गई, जिनमें 56 वर्षीय शोबी को छोड़कर बाकी तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे के अंदर मां-बेटे की मौत

तबीयत बिगड़ने के बाद 2 अप्रैल को जॉनसन को अस्पताल में भर्ती कराया। 3 अप्रैल को जॉनसन के पिता और 6 अप्रैल को मां को भर्ती कराया गया। तीनों के इलाज पर अच्छा खासा पैसा खर्च हुआ, लेकिन किसी को भी बचाया नहीं जा सका। 7 अप्रैल को पादरी ए जे सैमुअल, 16 अप्रैल को जॉनसन और 17 अप्रैल को जॉनसन की मां कुंजम्मा की मौत हो गई। शोबी 16 लाख से ज्यादा रुपये का अस्पताल का बिल चुकाकर भी अपनों को नहीं बचा पाई। अभी जॉनसन का बेटा संक्रमित है, जिसका इलाज चल रहा है और शोबी घर में आइसोलेट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed