फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp: congress leader sodomised 8 year boy

एमपीः दिग्गज कांग्रेस नेता ने मासूम से किया कुकर्म

Tue, 12 Jan 2016 10:40 PM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
mp: congress leader sodomised 8 year boy

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक शर्मनाक वाक्या सामने आया है जहां, आठ साल के एक मासूम के साथ एक अधेड़ कांग्रेस नेता ने कुकर्म किया। आरोपी नेता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी नेता कांग्रेस की ओर से विधानसभा भी चुनाव लड़ चुका है। वारदात के बाद से वह फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार जबलपुर के कोतवाली पुलिस इंचार्ज प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि पंजाब बैंक कालोनी में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है।
विज्ञापन


वह सरस्वती कालोनी में रहने वाले रुपेन्द्र पटेल के घर में घरेलू कामकाज भी करती है। पुलिस के अनुसार महिला का आठ वर्षीय बेटा भी अक्सर काम के दौरान महिला के साथ रुपेन्द्र के घर चला जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार है रुपेन्द्र पटेल

mp: congress leader sodomised 8 year boy

रुपेन्द्र पटेल की निगाह मासूम बालक पर रहती थी, मौका पाकर वह बालक के साथ 4-5 बार कुकर्म कर चुका था। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले आखिरी बार जब उसने बालक के साथ कुकर्म किया तो उसे काफी चोटें भी पहुंची थी।

पटेल ने 2013 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की तरफ से पनानगर से चुनाव लड़ा था। इसके अलावा वह जबलपुर ग्रामीण कांग्रेस का अध्यक्ष भी है। इससे पूर्व साल 2008 में पटेल की साली विजयकांति पटेल भी कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ चुकी है।

फिलहाल वह जिला पंचायत सदस्य हैं। जबकि रुपेन्द्र पटेल का बड़ा भाई ब्रज बिहारी पटेल दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्रीकाल में जबलपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी का चेयरमैन रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed