फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM Shivraj Singh Chouhan said on Vyapam scam

कांग्रेस लगा रही है झूठे आरोप: शिवराज

Tue, 17 Feb 2015 02:02 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Tue, 17 Feb 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
MP CM Shivraj Singh Chouhan said on Vyapam scam

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े व्यापम घोटाले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार और झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उन पर यह कोई पहला आरोप नहीं है। चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि हताशा से भरी कांग्रेस उन पर झूठे और आधारहीन आरोप थोप रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की देख-रेख में पहले से ही जांच चल रही है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि कांग्रेस पहले यह बताए कि मामले के दस्तावेज कहां से मिले हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इस्तीफे का तो सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

MP CM Shivraj Singh Chouhan said on Vyapam scam

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोमवार को व्यापम कथित घोटाले की एसटीएफ द्वारा की जा रही जांच की निगरानी कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने शपथ पत्र देकर कुछ दस्तावेज पेश किए थे। मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए कांग्रेस का आरोप है कि सीएम चौहान को बचाने के लिए उनका नाम दस्तावेजों से हटाया गया है।

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के व्यापम भर्ती घोटाले की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) पर कोर्ट में जमा किए गए सबूतों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed