{"_id":"616ed40ef7564e68b165b476","slug":"mp-after-dhar-an-attempt-to-spoil-the-atmosphere-in-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: जबलपुर सहित तीन शहरों में तनाव, दो पक्ष भिड़े, पुलिस पर फेंके गए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: जबलपुर सहित तीन शहरों में तनाव, दो पक्ष भिड़े, पुलिस पर फेंके गए पत्थर
Tue, 19 Oct 2021 08:38 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/धार/बडवानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/धार/बडवानी
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:38 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के तीन शहरों धार, जबलपुर और बड़वानी में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान हिंसा हुई और पुलिस पर पत्थरबाजी की गई।
विज्ञापन
जबलपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के तीन शहरों में ईद-ए-मिलाब का जुलूस निकालने के दौरान संघर्ष व हिंसा के बाद तनाव का माहौल बन गया। जबलपुर और धार में हुए बवाल के बाद बड़वानी से भी इसी तरह की खबर आई है। बड़वानी जिले के राजपुर ईद के जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ। इसमें पथराव किया गया। करीब 8 से 10 लोग घायल हुए। थाना प्रभारी को भी चोट आई।
विज्ञापन
डीजे पर गाना चलते ही विवाद
जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजपुर में ईद के जुलूस के मौके पर जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने विवादित गाना डीजे पर चला दिया। इसके बाद तनाव की स्थिति बनी तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें राजपुर थाना प्रभारी समेत 10 लोगों के घायल होने की खबर है। यह भी जानकारी आ रही है कि प्रशासन ने जुलूस की अनुमति नही दी थी। पुलिस ने डीजे जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
जबलपुर में हुआ विवाद, पत्थरबाजी
मध्यप्रदेश के जबलपुर में ईद के जुलूस के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। यहां भी वही हुई जो धार में हुआ था। जब जुलूस प्रतिबंधित क्षेत्र में जा रहा था तो पुलिस ने रोका। जुलूस में शामिल लोग नहीं माने और बैरिकेड्स हटाने लगे। पुलिस के समझाने पर विवाद करने लगे और पुलिस पर जलते हुए पटाखे तक फेंके। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ईद के जुलूस का रूट प्रशासन ने तय किया था। मछली मार्केट से शुरू होकर जुलूस सुब्बा शाह मैदान तक जाना था लेकिन जुलूस में सामिल लोग सराफा की ओर जाने लगे। यहां पहले से पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखे थे और फोर्स भी तैनात था। पुलिस ने जुलूस को उधर जाने से रोका तो लोग भडक़ गए और पुलिस से बहस करने लगे। इसी बीच कुछ लोग बैरिकेड्स हटाने लगे। पुलिस ने उनको रोका तो नहीं माने। पुलिस समझाती रही लेकिन लोग जिद पर अड़े रहे।
कुछ ही देर में माहौल बिगड़ने लगा। एक गली की तरफ से पथराव शुरू हो गया तो जलते हुए पटाखे भी पुलिस की ओर फेंके गए। यह देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। आंसू गैस के गोले भी छोड़े। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई और जुलूस दूसरे मार्ग से गया। घटना के बाद इलाके में भारी फोर्स तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का स्थिति का जायजा लिया।
धार में मची भगदड़
धार शहर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकालने के दौरान भगदड़ की स्थिति मच गई। प्रतिबंधित क्षेत्र से जुलूस नहीं निकालने की अनुमति थी, लेकिन मंगलवार को करीब सवा 10 बजे अचानक से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जुलूस जब उटावद दरवाजा क्षेत्र से गुजर रहा था तो उसमें शामिल कुछ लोगों ने बेरिकेड्स हटाकर प्रवेश निषेध वाले क्षेत्र में घुसने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस के जवानों ने प्रवेश करने से रोका, लेकिन कुछ युवा अंदर घुसने के लिए हंगामा करने लगे। इसपर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। ऐसे में वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी के हालात बन गए। हालांकि, पुलिस बल ने हालात पर तुरंत ही काबू पा लिया। लाठीचार्ज के बाद कई इलाकों में भीड़ जमा होने लगी थी।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर धार प्रशासन ने शुरुआत में जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन सोमवार देर शाम को फैसला हुआ कि सीमित क्षेत्रों में जुलूस निकाला जा सकेगा। इसके लिए रूट तय किया था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जुलूस शुरू हुआ। धार की गुलमोहर कॉलोनी से होते हुए जुलूस बस स्टैंड व धान मंडी होता हुआ पिंजारवाड़ी पहुंचा। रास्ते में से लोग जुलूस में शामिल होते गए और देखते ही देखते संख्या एक हजार के ऊपर हो गई। पिंजारवाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखे थे। इसे प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर रखा था। जब जुलूस यहां पहुंचा तो पुलिस ने समझाया कि इस रूट पर अनुमति नहीं है। फिर भी कुछ लोग उसमें घुसने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन मानने को तैयार नहीं हुए। जिसपर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
