फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP Election: Fear of booth capturing, police caught 19 bouncers before voting wrestlers from Delhi-Haryana

MP Election: बूथ कैप्चरिंग की आशंका, मतदान से पहले 19 को बाउंसरों पुलिस ने दबोचा, दिल्ली-हरियाणा के हैं पहलवान

Fri, 17 Nov 2023 08:12 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 08:12 AM IST
सार

MP Election 2023: मुरैना पुलिस ने 19 बाउंसरों को पकड़ा है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये पहलवान विधानसभा के संवेदनशील बूथों पर गड़बड़ी कर सकते हैं।

विज्ञापन
MP Election: Fear of booth capturing, police caught 19 bouncers before voting wrestlers from Delhi-Haryana
बाउंसरों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने आये 19 बाउंसरों को आज पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। पुलिस सभी पहलवानों को पकड़कर स्टेशन रोड थाने ले आई। पकड़े गए पहलवान आगरा, दिल्ली और हरियाणा के बताए गए है। पूछताछ के दौरान पहलवानों ने बताया कि वे दंगल देखने आए थे। पुलिस ने पहलवानों के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस के किसी वरिष्ठ अधिकारी को सूचना मिली कि मुरैना विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए दिल्ली, आगरा और हरियाणा से करीब दो दर्जन बाउंसर ट्रेन में सवार होकर मुरैना पहुंचने वाले हैं। इसी सूचना पर कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना पुलिस को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। ट्रेन से उतरते ही पुलिस ने 19 बाउंसरों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस सभी लोगों को पकड़कर थाने ले गई। चूंकि मामला स्टेशन रोड थाना क्षेत्र का था, इसलिए कोतवाली टीआई ने पकड़े गए बाउंसरों को कार्रवाई के लिए स्टेशन रोड थाना प्रभारी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ के दौरान बाउंसरों ने बताया कि उनको मुरैना के दंगल लगने की खबर मिली थी, इसलिए वे कुश्ती लड़ने के लिए यहां आए हुए थे। उधर कुछ लोगों ने बताया कि वे गलती से मुरैना रेलवे स्टेशन पर उतर गए थे। अब यह पुलिस की मनगढंत कहानी है या फिर हकीकत, यह पुलिस ही जाने। सूत्रों का कहना है कि अभी तक करीब एक हजार बाउंसरों रात के अंधेरे में मुरैना आ चुके है। ये बाउंसर मुरैना, दिमनी और सुमावली विधानसभा में छिपे हुए हैं। इन बाउंसरों को संवेदनशील क्षेत्रों में बूथ कैप्चरिंग और अन्य गड़बड़ियां फैलाने के उद्देश्य से बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि गुरुवार शाम को कंट्रोल रूम से सूचना मिली की मुरैना रेलवे स्टेशन पर कुछ बाहरी व्यक्ति घूम रहे हैं। कहीं ये लोग विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। सूचना पाकर पुलिस स्टेशन पहुंची और 19 बाउंसर पकड़े गए है। उन्होंने बताया कि वे आगरा से आये हैं, उनको किसी ने फोन करके बताया था कि मुरैना में दंगल है। पुलिस सभी को थाने ले आई और इनके खिलाफ 151 बाउंडओवर की कार्रवाई कर ट्रेन से वापस भेज दिया गया है। जिस फोन से इनकी बात हुई उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed