फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News: A student died after his motorcycle collided with a tractor-trolley.

Morena News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, कोचिंग से लौटते समय हुआ हादसा

Fri, 09 Jan 2026 02:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Jan 2026 02:51 PM IST
सार

सैनिक डिफेंस की कोचिंग कर घर लौट रहे 18 वर्षीय छात्र अंकित बघेल की तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। हादसा नगरा थाना क्षेत्र में हुआ। गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Morena News: A student died after his motorcycle collided with a tractor-trolley.
हादसे के बाद पकड़ा गया ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर से सैनिक डिफेंस से कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे 18 वर्षीय छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्र को टक्कर मार दी। यह हादसा नगरा थाना क्षेत्र के ओरेठी गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान अंकित उर्फ छोटू बघेल, पुत्र मुरारी सिंह बघेल, उम्र 18 वर्ष, निवासी इन्नी खेरा के रूप में हुई है। अंकित पोरसा में कोचिंग पढ़ने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे तत्काल पोरसा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया।मुरैना से ग्वालियर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में ही छात्र ने दम तोड़ दिया।परिजन मृतक को पोरसा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को पीएम हाउस में रखवाया।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर के रालामंडल में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक छात्र अंकित बघेल डिफेंस की तैयारी कर रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।छात्र का पोस्टमार्टम किया जाएगा।रजौधा पुलिस चौकी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया ने बताया कि मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्र की मौत हुई है। मर्ग कायम कर लिया गया है और फरार चालक और ट्रैक्टर मालिक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed