फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News: Horrific road accident in Tejaji Nagar, three dead including Bal Bachchan's daughter.

MP News: इंदौर के रालामंडल में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन की मौत

Fri, 09 Jan 2026 10:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 09 Jan 2026 10:17 AM IST
सार

इंदौर के रालामंडल क्षेत्र बायपास पर सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन की मौत हो गई। उनकी तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई। उनके साथ कार सवार दो युवकों की भी मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर घायल है।

विज्ञापन
MP News: Horrific road accident in Tejaji Nagar, three dead including Bal Bachchan's daughter.
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के रालामंडल क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन की मौत हो गई। साथ ही कार सवार दो अन्य युवाओं ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जन्मदिन की खुशी मातम में बदली
जानकारी के अनुसार कार में सवार चारों दोस्त प्रखर कासलीवाल का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। प्रखर ही कार चला रहा था। मृतकों की पहचान पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा, प्रखर कासलीवाल और मनसिन्धु के रूप में हुई है। प्रेरणा की कुछ समय बाद शादी होने वाली थी। अनुष्का नामक युवती इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई है, उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तड़के पांच बजे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल इलाके में हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता और परिजन मौके पर पहुंचने लगे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री बाला बच्चन भी इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का शहडोल दौरा, आज होगी जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक

ट्रक चालक की तलाश जारी
रालामंडल थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शहर के बाहरी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed