फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News: A young man was shot during a dispute over serving food at a wedding.

Morena News: शादी में खाना परोसने पर विवाद, फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल

Tue, 09 Dec 2025 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Dec 2025 08:46 PM IST
सार

शादी की पार्टी के दौरान खाना परोसने के विवाद में बानमौर में फायरिंग हुई। घटना में रवि जाटव के कूल्हे में गोली लगी। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायल रवि हालत स्थिर है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Morena News: A young man was shot during a dispute over serving food at a wedding.
युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बानमौर क्षेत्र के मंगलवार को सेवा गांव में शादी की पार्टी के दौरान खाना परोसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। आरोपी ने कट्टे से तीन फायर किए, जिसमें से एक गोली युवक के कूल्हे में लगी। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बानमौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बानमौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव में काली माता मंदिर के पास लक्खा जाटव के घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। नाच-गाने के बाद मेहमानों को खाना खिलाया जा रहा था। लक्खा का बेटा रवी जाटव मेहमानों को खाना परोस रहा था। तभी पार्टी में मौजूद मुरैना निवासी बब्बन जाटव का रवि से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बब्बन ने कट्टा निकालकर रवी को धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Dhurandhar Movie: पर्दे के साथ-साथ सिनेमा हॉल में भिड़े 'धुरंधर', फिल्म में इमोशनल सीन आते ही बिगड़ी बात, Video
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बब्बन ने कट्टे से कुल तीन राउंड फायर किए।पहले दो फायर उसने हवा में किए। गोली चलते देख रवि जान बचाने के लिए भागने लगा। तभी बब्बन ने पीछे से तीसरी गोली चलाई, जो सीधे रवी के कूल्हे में जा लगी। गोली चलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मेहमान इधर-उधर भागने लगे। परिजनों ने घायल रवि को पहले बानमौर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

घटना के वक्त डीजे पर डांस चल रहा था। बानमौर थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि शादी के बाद सेवा गांव में पार्टी चल रही थी, जहां खाना खिलाने को लेकर विवाद हुआ और युवक को गोली मारी गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी बब्बन जाटव की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या किसी के पास हर्ष फायर का वीडियो है, ताकि घटना की पुष्टि हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed