{"_id":"6321b031b760881eaf10eaf3","slug":"more-than-50-sheep-died-after-coming-in-front-of-pathankot-express-in-itarsi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Itarsi News: पठानकोट एक्सप्रेस के सामने आया भेड़ों का झुंड, 50 से ज्यादा पशुओं की कटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Itarsi News: पठानकोट एक्सप्रेस के सामने आया भेड़ों का झुंड, 50 से ज्यादा पशुओं की कटने से मौत
Wed, 14 Sep 2022 04:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटारसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटारसी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Sep 2022 04:13 PM IST
सार
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल अंतर्गत पवारखेड़ा स्टेशन के पास बुधवार को इटारसी आ रही पठानकोट एक्सप्रेस के सामने भेड़ों का झुंड ट्रैक पर आ गया। हादसे में 50 से ज्यादा भेड़ों की ट्रेन से कटकर मौत हो होने की सूचना है।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर भेड़ों की मौत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इटारसी जिले में बुधवार दोपहर पवारखेड़ा स्टेशन के पास इटारसी आ रही पठानकोट एक्सप्रेस के सामने भेड़ों का झुंड ट्रैक पर आ गया। हादसे में 50 से ज्यादा भेड़ों की ट्रेन से कटकर मौत हो होने की सूचना है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजस्थानी चरवाहों की भेड़ों का झुंड बुधवार को अचानक ही पठानकोट एक्सप्रेस के सामने आ गया था। इन्हें बचाने के लिए ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए, लेकिन दूरी कम होने के कारण 50 से ज्यादा भेड़ ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की वजह से करीब 15 मिनट ट्रेन पवारखेड़ा स्टेशन पर खड़ी रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद होशंगाबाद जीआरपी और आरपीएफ चौकी का स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचा। कुछ साल पूर्व राजस्थानी चरवाहों के ऊंठ भी ट्रेन की चपेट में आ गए थे, जिससे उनकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
बता दें, भेड़ों का जत्था हर साल राजस्थान से आता है। ट्रेन निकलने के दौरान ही भेड़े पटरी पार कर रहे थे। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। ऐसे में करीब 50 से अधिक भेड़ों के शव पटरियों के दोनों तरफ पड़े हैं। ट्रेन के दोनों ओर खून और शव के साथ ही कटी हुई भेड़े पडी हैं।
पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर 11058 है, ये ट्रेन अमृतसर से चलकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसटी) मुंबई जा रही थी। ट्रेन का इटारसी स्टेशन पर सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर आती है। ये हादसा पवार खेड़ा गांव से पहले हुआ है। हादसा देखकर हर कोई हैरान था, क्योंकि ट्रेन और पटरियों के आसपास भेड़ों की शव दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे।
