{"_id":"60dc8cae8d707c71d005bec0","slug":"more-than-100-mobile-businessmen-of-indore-are-on-target-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: इंदौर के 100 से ज्यादा मोबाइल कारोबारी पर पुलिस की नजर, चोरी के क्रेडिट कार्ड से कमा रहे भारी मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: इंदौर के 100 से ज्यादा मोबाइल कारोबारी पर पुलिस की नजर, चोरी के क्रेडिट कार्ड से कमा रहे भारी मुनाफा
Wed, 30 Jun 2021 08:54 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 30 Jun 2021 08:54 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार इन कारोबारियों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्दी ही इन्हें गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर में चोरी के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन मोबाइल खरीदने के मामले में कई कारोबारी पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस ने हर स्तर से जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इन कारोबारियों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्दी ही इन्हें गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले मध्यप्रदेश की बालाघाट पुलिस ने पिछले दिनों इस गिरोह का भंडाफोड़ किया था । सबसे पहले पुलिस ने गिरोह के सरगना हुकुम सिंह और मनोज को पकड़ा बाद में इसमें शामिल झारखंड और आंध्र प्रदेश के 6 लोग भी पुलिस के शिकंजे में आ गए।
विज्ञापन
इस तरह से करते हैं धोखाधड़ी
इस गिरोह के सदस्य देश के कई शहरों में इसी तरह चोरी के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन मोबाइल खरीदते हैं और फिर उन्हें कम कीमत पर बेच देते हैं। से अभी तक करीब 300 मोबाइल फोन तथा 1000000 रुपए जप्त किए जा चुके हैं। गिरोह के सदस्यों से चोरी के 75 क्रेडिट कार्ड भी बरामद हुए हैं। यह लोग चोरी के क्रेडिट कार्ड से किसी और के पते पर ऑनलाइन मोबाइल फोन बुलवा दे और फिर उन्हें बाजार में बेचते थे।
विज्ञापन
