{"_id":"6231bbd17ca37556976a35cf","slug":"molestation-again-in-bhagoria-now-in-jhabua-fair-girls-were-molested-seven-arrested-after-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोरिया में फिर छेड़छाड़: अब झाबुआ के मेले में युवतियों से बदतमीजी-मारपीट, वायरल वीडियो के बाद सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगोरिया में फिर छेड़छाड़: अब झाबुआ के मेले में युवतियों से बदतमीजी-मारपीट, वायरल वीडियो के बाद सात गिरफ्तार
Wed, 16 Mar 2022 03:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 16 Mar 2022 03:58 PM IST
सार
झाबुआ जिले के मेघनगर में भगोरिया मेले के दौरान कुछ युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने घटना में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भगोरिया मेले में युवतियों से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीराजपुर के वालपुर में आदिवासी युवती से छेड़छाड़ के बाद हाल ही में झाबुआ के मेघनगर में कुछ युवतियों से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवतियों की शिकायत पर मेघनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना में शामिल सात आरोपियों को हिरासत में लिया है। मारपीट और छेड़छाड़ की घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को भगोरिया मेले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसमें में कुछ युवक आदिवासी युवतियों से हाट-बाजार में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना 12 फरवरी को मेघनगर भगोरिया मेले की बताई जा रही है।
शनिवार को मेघनगर में भगोरिया मेले का आयोजन किया गया था। जहां करीब 7 युवकों ने मिलकर 6 आदिवासी युवतियों से मारपीट की। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर घटना में शामिल सात आरोपियों को पकड़ा है। पीड़ित युवतियां अंतरवेलिया क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस पूछताछ में युवतियों ने खुलासा किया कि भगोरिया मेले के दिन शाम 4 बजे मेघनगर बस स्टैंड के पीछे 6-7 लड़के उनके पीछे चल रहे थे। एक लड़के ने एक लड़की के कंधे पर हाथ रख दिया। जब लड़की ने इस पर आपत्ति जताई तो मारपीट की गई।
विज्ञापन
सात आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि एक लड़की ने आरोपी संजय बारिया नाम के लड़के की जानकारी दी थी। जब पुलिस टीम ने संजय की तलाश की तो पता चला कि वह सातबिल्ली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर उससे घटना में शामिल अन्य युवकों की जानकारी ली और अन्य 6 आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में अनिल, आंजु, दिनेश, शंकर, व दो अन्य नाबालिग शामिल हैं। युवती के कंधे पर नाबालिग ने हाथ रखा था, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा था।