फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   modi_in mp_attacks_congress_pm

हां हम चोर हैं, हमने कांग्रेस की नींद चुरा ली हैः मोदी

Mon, 18 Nov 2013 01:51 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/छतरपुर
जयप्रकाश पाराशर/छतरपुर Updated Mon, 18 Nov 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
modi_in mp_attacks_congress_pm

मध्य प्रदेश के दौरे पर आए नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना कहा कि यहां कांग्रेस के एक बड़बोले नेता हैं, जिन्होंने आजकल नया काम खोला है, झूठ की मैन्युफैक्चरिंग करने का।

विज्ञापन


मोदी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी इशारों में कई हमले किए। प्रधानमंत्री पर हल्ला बोलते हुए मोदी ने कहा कि हाल ही में मनमोहन सिंह ने राजनीति का स्तर गिराने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी संसद को अपमानित किसने किया है, आपकी पार्टी के उपाध्यक्ष मीडिया के सामने आपके निर्णय को नॉनसेंस कहने की हिम्मत की थी।

'हमने नहीं, पीएम का अपमान अपनों ने किया'
मोदी ने कहा, "लोकतंत्र में चुनी गई सरकार के निर्णय को फाड़ दिया जाता है। पीएम पद की गरिमा को भाजपा के लोगों ने नीचे नहीं गिराया है। आप जब अमेरिका में थे, हिंदुस्तान में आपको चांटा मारा जा रहा था। ये गुनाह क्या हमने किया है?"
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, अब गहलोत ने साधा मोदी पर निशाना

उन्होंने कहा, "क्या आपके मान-सम्मान, मर्यादा को हमने तोड़ा है। आपका इशारा गले नहीं उतरता। आपको जिसने चोट पहुंचाई, उनके खिलाफ नहीं बोलना है तो मत बोलों। कम से कम हम पर तो आरोप मत लगाओ।"

हां, हम चोर हैं: मोदी
मोदी ने कहा, "आप ही की पार्टी के शहजादे ने एक जगह भाषण दिया कि भाजपा चोर है। वो सही कहते हैं। हमने कांग्रेस पार्टी की नींद चोरी कर ली है।"

मोदी ने कहा कि कमल की ताकत हिंदुस्तान के हर कोने में ललकार रही है। मैं जानता हूं, जो आए दिन शालीनता की बातें कर रहे हैं। वहीं एक टोली जो हम पर हमले बोल रही है। दिल्ली में बैठी हुई टोली के इरादों को हम जानते हैं। मैं इलीट क्लास से नहीं आता हूं। साधारण परिवार से आता हूं।

'एक परिवार से निशाना साधना गुना है क्या'
उन्होंने कहा, "देश में आप किसी नेता पर आरोप लगाओ किसी को परेशानी नहीं है। अगर आपने गलती से भी एक परिवार पर निशाना साधा तो लोग हल्ला बोलना शुरू कर देते हैं।"


मध्य प्रदेश के लोगों से आह्वान करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप खुद तय करिए। दिल्ली में विपरीत सरकार है। मध्य प्रदेश का भला हो यह उनको मंजूर नहीं है। शिवराज जी ने विपरीत परिस्थितियों में काम किया है। अब 2014 में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। ये लोग जाने वाले हैं। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।

दिल्ली में विपरीत सरकार के बाद भी शिवराज जी प्रदेश को इतना आगे ले गए तो अगले पांच साल मध्य प्रदेश कितना आगे बढ़ जाए। मोदी ने कृषि में शिवराज की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों ने ये कमाल नहीं दिखाया होता तो देश का पेट पता नहीं कैसे भरता।

भारत सरकार ने एमपी को अवार्ड भी दिया। जब ये बड़बोले लोग यहां राज करते थे झूठ मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री के मालिक राज करते थे, ब्याज दर 16 फीसदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed