{"_id":"33a8d1f84b4b1219f013837a5f897c6c","slug":"modi-does-not-respect-anyone","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी दूसरे लोगों का सम्मान तक करना नहीं जानते'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी दूसरे लोगों का सम्मान तक करना नहीं जानते'
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 04 Feb 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के संबंध में सोशल मीडिया में फेक पोस्टिंग करके लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि सोशल मीडिया के जरिए असत्य बातों को पेश किया जा रहा है। इन बातों के जरिए भ्रम फैलाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये सभी पोस्टिंग प्रायोजित हैं और अधिकांश सत्य से परे हैं।
विज्ञापन
बालीवुड अभिनेता सलमान खान के चुनाव प्रचार संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में किसी भी व्यक्ति को किसी के भी पक्ष में प्रचार करने का अधिकार है।
विज्ञापन
सलमान खान पर भी यह बात लागू होती है। वह लोकप्रिय अभिनेता हैं और यह उन पर निर्भर करता है कि वह किसका समर्थन करते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान संबंधी सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जो नफरत फैलाकर दंगा-फसाद कराते हैं, उनको लेकर सचेत करते हुए यह बयान दिया गया था। नरेंद मोदी दूसरे लोगों का सम्मान तक करना नहीं जानते।
