Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-phooti-kothi-sabzi-mandi-removal-protest-leader-sonila-mimrot

सब्जी मंडी हटाने पर बवालः इंदौर में भारी पुलिस बल तैनात, नेता प्रतिपक्ष ने दी चेतावनी

Sat, 21 Nov 2026 03:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 21 Nov 2026 03:16 PM IST
सार

इंदौर के फूटी कोठी में नगर निगम द्वारा सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के विरोध में ठेले वालों ने प्रदर्शन किया। समर्थन में पहुंचीं नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने निगम अधिकारी को चेतावनी दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके से हटाया।

विज्ञापन
indore-phooti-kothi-sabzi-mandi-removal-protest-leader-sonila-mimrot
भारी पुलिस बल तैनात किया गया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के फूटी कोठी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के विरोध में ठेले वालों ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नगर निगम की इस कार्रवाई से नाराज होकर बड़ी संख्या में ठेले वाले मौके पर एकजुट हो गए और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताने लगे। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों के समर्थन में नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भी घटनास्थल पर पहुंचीं और कार्रवाई को रोकने की मांग की।
विज्ञापन


निगम अधिकारी को फोन पर दी सख्त चेतावनी
मौके पर पहुंचीं नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने फोन पर नगर निगम के अधिकारी से बात करते हुए सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर इस स्थान से सब्जी मंडी को हटाया गया तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा। इस दौरान मौके पर तनाव और हंगामे की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कार्रवाई का विरोध कर रहीं नेता प्रतिपक्ष को बाद में पुलिस ने मौके से हटाया।
विज्ञापन


रोजगार प्रभावित होने का आरोप, वैकल्पिक जगह की मांग
जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम शुरुआत में ठेले जब्त करने नहीं, बल्कि क्षेत्र से अवैध रूप से लग रही सब्जी मंडी को हटाने पहुंची थी। इसी कार्रवाई को लेकर मौके पर विवाद शुरू हुआ और ठेले वालों ने एकजुट होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ठेले वालों का आरोप है कि नगर निगम की इस कार्रवाई से उनका रोजमर्रा का रोजगार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारी अपने जब्त किए गए ठेले वापस करने और उन्हें सुचारू रूप से कारोबार चलाने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने भी इन मांगों का पूरा समर्थन किया है। फिलहाल फूटी कोठी क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन जारी है और पुलिस की कड़ी निगरानी में स्थिति को नियंत्रित रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed