फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mistake in PM's security: CM Shivraj made serious allegations against Congress, said - conspiracy strings are directly connected with the Congress high command

पीएम की सुरक्षा में चूक: सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- साजिश के तार सीधे कांग्रेस के आलाकमान से जुड़ते हैं

Wed, 12 Jan 2022 05:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 05:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के तार कांग्रेस से जोड़े हैं। उन्होंने घटना को साजिश बताया है।
 

विज्ञापन
Mistake in PM's security: CM Shivraj made serious allegations against Congress, said - conspiracy strings are directly connected with the Congress high command
Bhopal: मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘पांच जनवरी को पूरा देश स्तब्ध था, जनता चिंतित थी। पीएम की सुरक्षा के साथ साजिश की जा सकती है या कोई कल्पना नहीं कर सकता था। यह कोई चूक नहीं है आखिर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक कैसे हो सकती है जब तक चूक ना की जाए।‘
विज्ञापन


यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि मैं कई सालों से मुख्यमंत्री हूं, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब प्रधानमंत्री के कई दौरे मप्र में हुए। उनके आने और जाने तक पूरे समय हम नजर रखते थे। प्रधानमंत्री की गरिमा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता था।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि एसएचओ डीएसपी ने प्रधानमंत्री के रूट की पूरी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई, इसे पूरे तरीके से नजरअंदाज कर दिया गया। यह खुलासा सिद्ध करता है कि सुरक्षा में जो कुछ हुआ वह लापरवाही नहीं बल्कि मिलीभगत थी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ हुआ है उसका खुलासा हुआ है। यह कोई संयोग नहीं यह खूनी साजिश थी, षड्यंत्र था। यह कुदरती नहीं पहले से प्रायोजित घटना थी। मोदी से नफरत में कांग्रेस की आत्मा को मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी पर भी साधा निशाना
घटना के 7 दिन बाद में मैडम सोनिया गांधी से सवाल पूछना चाहता हूं, देश जानना चाहता है। पीएम के साथ 5 तारीख को जो घटना हुई, मैडम को जवाब देना पड़ेगा कि पीएम के साथ सीएम क्यों नहीं थे, डीजीपी क्यों नहीं थे। एक सवाल है मैडम से, प्रधानमंत्री के रूट की जानकारी प्रदर्शनकारियों को किसने दी। एक सवाल उठता है मैडम और सीएम फोन क्यों नहीं उठा रहे थे। गृह मंत्रालय के अधिकारियों के फोन नहीं उठा रहे थे। आखिर मुख्यमंत्री किस घटना का इंतजार कर रहे थे। इससे साफ जाहिर होता है कि साजिश के तार सीधे कांग्रेस के आलाकमान से जुड़ते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed