फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   missing-youth-dead body found-buried-in-forest in umaria mp

MP News: तीन दोस्तों ने मिलकर की युवक की हत्या, तीन सप्ताह बाद जंगल में मिला शव

Mon, 14 Nov 2022 10:35 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 14 Nov 2022 10:35 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में तीन सप्ताह से लापता एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक का शव रविवार को जिले के पीली कोठी के जंगल में जमीन में दफन था। 

विज्ञापन
missing-youth-dead body found-buried-in-forest in umaria mp
मृतक युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में तीन सप्ताह से लापता एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक का शव रविवार को जिले के पीली कोठी के जंगल में जमीन में दफन था। शव की पहचान 29 वर्षीय विशाल पुत्र रामलाल पनिका के रूप में की गई है, जो पुराना कलेक्ट्रेट कॉलोनी का रहने वाला था। इस मामले में पुलिस तीन संदिग्धों विक्की चौधरी, उमेश कुशवाहा और सेफ हुसैन को हिरासत में लिया है। तीनों मृतक के दोस्त हैं।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह जानकारी सामने आई है कि मृतक अपना मोबाइल फोन एक दोस्त को उसकी प्रेमिका से बात करने के लिए देता था। इसके लिए वह पैसों की मांग कर रहा था। शायद इसके लिए वह ब्लैकमेलिंग कर रहा था और इसीलिए उस दोस्त ने विशाल की हत्या कर दी।
विज्ञापन


18 अक्टूबर से लापता था युवक
बताया गया है कि युवक 18 अक्टूबर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने कोतवाली थाने में की थी। पुलिस ने जांच के दौरान हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने के संदेह में मृतक के ही तीन दोस्तों को हिरासत में लिया। फिलहाल, पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है। सूत्रों से यह जानकारी सामने आई है कि आरोपियों में एक दोस्त अपनी प्रेमिका से अक्सर मृतक के मोबाइल से बात करता था। जिसके बदले विशाल आर्थिक मदद चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बुलाया, फिर ली जान
बताया जाता है कि इसी बात से नाराज आरोपी दोस्तों ने विशाल की हत्या का प्लान बनाया और 18 अक्टूबर की शाम विशाल को घटना स्थल पर बुलाया गया। यहां तीनों दोस्तों ने मिलकर विशाल को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को जमीन में दफन कर दिया।


लापता युवक की गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस एक्टिव हो गई थी। विशाल की तलाश के लिए सीडीआर की मदद भी ली जा रही थी। इसी बीच पुलिस को संदिग्धों से कुछ जानकारी मिली जिसके बाद हत्या जैसे जघन्य अपराध का खुलासा हो पाया। रविवार को पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed